{"_id":"64de52cdb874369ebe0f3388","slug":"student-beaten-up-for-getting-wrong-number-on-answer-book-sitapur-news-c-102-1-slko1053-1574-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: उत्तरपुस्तिका पर गलत नंबर पड़ने पर छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: उत्तरपुस्तिका पर गलत नंबर पड़ने पर छात्र को पीटा
Thu, 17 Aug 2023 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
महोली(सीतापुर)। क्षेत्र के केदारनाथ पटेल महाविद्यालय में गुरुवार सुबह परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका पर गलत सीरीज का नंबर पड़ जाने से नाराज शिक्षक व विद्यालय के संचालक ने छात्र की जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित छात्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली इलाके के गिरधरपुर निवासी आशीष दीक्षित बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे थे। आरोप है कि गुरुवार सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच त्रुटिवश उत्तर पुस्तिका पर सीरीज नंबर गलत अंकित हो गया। यह बात कक्ष निरीक्षक से बताने पर वह आग बबूला हो गये। सीट से उठाकर कमरे से बाहर खींच ले गए। आरोप है कि मारते पीटते हुए घसीटकर कार्यालय ले आए। कार्यालय में मौजूद संचालक ने बिना कुछ जाने समझे ही मारना पीटना शुरू कर दिया। छात्र का आरोप है कि विद्यालय में नकल कराए जाने से संबंधित बात बाहर किसी से कहने पर संचालक ने जान से मारने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है।