{"_id":"6a8f2cc53873ca3a8901d1a2","slug":"strongmen-beat-up-the-youth-twice-police-appeared-helpless-sitapur-news-c-102-1-slko1055-162787-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दबंगों ने दो बार युवक को पीटा, लाचार दिखी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दबंगों ने दो बार युवक को पीटा, लाचार दिखी पुलिस
Wed, 26 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। इलाके के दबंगों ने बेलदारी टोला निवासी युवक को दो बार पीट दिया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसे देखकर यह लग रहा है कि दबंगों के मन में पुलिस का जरा सा भी डर नहीं है। महमूदाबाद के बेलदारी टोला निवासी विमल गुप्ता (24) के अनुसार वह मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे पैंतेपुर मार्ग पर आ रहे थे। घात लगाए बैठे बेलदारी टोला निवासी विजय प्रकाश सोनी, शुभम सोनी, रिशू गुप्ता, अर्पित जायसवाल ने उसे घेरकर बुरी तरह से पीट दिया।
धारदार हथियारों से घायल विमल घायल होकर घटना स्थल पर गिर गए। मौके पर मोहल्लावासियों संग पहुंचे घायल के भाई विशाल गुप्ता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को चिकित्सीय परीक्षण कराकर कार से वापस लौट रहे विमलगुप्त पर पैंतेपुर मार्ग आर्यावर्त बैंक के सामने फिर दबंगों ने हमला कर दिया। जिससे विमल को और गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी पाते ही इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।