फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Strictly deal with those disturbances in Election : DIG

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटें : डीआईजी

Sat, 14 Nov 2015 11:02 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के बाद डीआईजी ने जिले के मातहत पुलिस अफसरों व थाना कोतवाली प्रभारियों संग अपराध समीक्षा बैठक की और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। समीक्षा बैठक में डीआईजी ने थानाध्यक्षो/प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदनशील गांवों का भ्रमण कर वहां बैठक की जाए।
विज्ञापन


चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ  107/116 में प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि गोकशी पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाये, यातायात माह में बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी कर उनका सत्यापन किया जाये। वांछितों को अभियान चलाकर गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


रात्रि मे चोरी व लूट जैसे अपराधों की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस गश्त तेज करने व घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए एवं विवेचनाओं के निस्तारण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने को कहा। रामकोट थाने पहुंचे डीआईजी ने वहां लेआउट देखकर एसओ केबी सिंह की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भंवर सिंह ने रामकोट थाने के क्षेत्रफल की स्थिति बताते हुए उसको दुरुस्त करने की मांग रखी गई। इस पर डीआईजी ने कप्तान से कार्रवाई के लिए कहा। इस दौरान एसपी कवींद्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुभाष चन्द्र गंगवार व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed