फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Stirred up by assault and looting at the residence of BJP Mandal President

भाजपा मंडल अध्यक्ष के आवास पर मारपीट व लूटपाट से हड़कंप

Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Stirred up by assault and looting at the residence of BJP Mandal President
महोली/सीतापुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष के आवास पर कार सवार दबंगों ने बुधवार देर शाम धावा बोल कर गाली गलौज कर मार भी की। इस दौरान नकदी व जेवर लूटने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना के विरोध में कार्रवाई को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने दो घंटे तक नेशनल हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनाथ बाजपेई का आरोप है कि बुधवार देर रात काले रंग की कार में सवार कस्बे के ही महसुनिया गंज निवासी मझिले सिंह अपने आठ -दस साथियों के साथ घर में दाखिल हुए। अवैध असलहे दिखा कर घर मे रखे 4.50 लाख नगद व पत्नी और बहन के गहने लूटने के बाद गाली गलौज व मारपीट के बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

बताया कि उस दौरान वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के कारण घर से बाहर थे। घर पर सिर्फ पुत्र श्रीश बाजपेई भांजा हरीश तिवारी, पत्नी व बहन मौजूद थी। इसके बाद मोहल्ले वासियों व मंडल अध्यक्ष के समर्थकों ने रात तकरीबन 11 बजे दबंगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंडल अध्यक्ष के घर के सामने ही नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ व मंडल अध्यक्ष के बीच हुई बातचीत के बाद पुलिस ने जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही प्रदर्शन खत्म कर जाम खोला गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनाथ वाजपेई ने मंझिले सिंह समेत आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट व मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

दूसरी तरफ क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि घटना के एक घंटे पूर्व कस्बे के एक रिसोर्ट में मांगलिक कार्यक्रम था। जहां पर मंडल अध्यक्ष के पुत्र व मझिले सिंह के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था। कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed