फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Staging of the 'Narad Moh' and 'King Pratapbhanu' episodes in the Ramlila

Sitapur News: रामलीला में नारद मोह और राजा प्रतापभानु प्रसंग का मंचन

Tue, 13 Oct 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 13 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Staging of the 'Narad Moh' and 'King Pratapbhanu' episodes in the Ramlila
पिसावां में रामलीला का मंचन करते स्थानीय कलाकार । 
पिसावां। कस्बे के बाबू सिंह इंटर कॉलेज के समीप रविवार शाम जय मड़ैया बाबा रामलीला सेवा समिति के कलाकारों ने नारद मोह लीला और राजा प्रतापभानु के प्रसंगों का मंचन किया। कलाकारों ने शानदार अभिनय के माध्यम से दर्शकों को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों से रूबरू कराया।
विज्ञापन

नारद मोह लीला में दिखाया गया कि देवर्षि नारद को अपनी तपस्या और ब्रह्मचर्य पर अभिमान हो जाता है। भगवान शिव के समझाने के बावजूद वह अपना अभिमान भगवान विष्णु के सामने प्रकट करते हैं। नारद का अहंकार दूर करने के लिए भगवान विष्णु माया रचते हैं। रास्ते में राजकुमारी विश्वमोहिनी का स्वयंवर देखकर नारद मोहित हो जाते हैं और भगवान विष्णु से उनके समान सुंदर रूप मांगते हैं। भगवान विष्णु उन्हें वानर रूप प्रदान कर देते हैं। स्वयंवर में राजकुमारी भगवान विष्णु के गले में वरमाला डाल देती हैं। अपना वानर रूप देखकर नारद क्रोधित हो जाते हैं और भगवान विष्णु को पत्नी वियोग का श्राप देते हैं। बाद में माया का प्रभाव समाप्त होने पर उन्हें अपनी भूल का एहसास होता है और वह भगवान से क्षमा मांगते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद राजा प्रतापभानु के प्रसंग का मंचन किया गया। इसमें कपटी साधु के षड्यंत्र में फंसकर संतों के भोजन में मांस मिलाए जाने की घटना दिखाई गई। इससे क्रोधित संत राजा को श्राप देते हैं, जिसके कारण अगले जन्म में प्रतापभानु रावण बनते हैं। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed