फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Staff shoartege in district hospital

स्टाफ की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल

Mon, 22 Jun 2015 11:20 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमरउजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 22 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दिन-प्रतिदिन मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में बेहतर उपचार में स्टॉफ की कमी आड़े आ रही है। मौजूदा समय में डॉक्टरों सहित अन्य स्टॉफ के 167 पद सृजित हैं।
विज्ञापन

जिसके सापेक्ष 129 कार्यरत है, जबकि 38 पद रिक्त चल रहे है। जिसमें एक हृदय रोग विशेषज्ञ का पद वर्षों से रिक्त चल रहा है। पुराने पद न भरने व नए पद का सृजन न होने से मरीजों को इलाज कराने मेें दिक्कतें आ रही हैं। जिला अस्पताल प्रशासन ने आठ चिकित्सकों सहित 109 अतिरिक्त स्टॉफ की मांग की है।
विज्ञापन

 अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 108 नंबर के संचालन से आकस्मिक विभाग में मरीजों की संख्या में वृद्वि हुई है। इसके लिए प्रत्येक पाली में दो-दो इमरजेंसी चिकित्सक होना आवश्यक हो गया है। मौजूदा समय में डॉक्टरों के 28 पद सृजित हैं। जिसमें 27 कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हृदय रोग विशेषज्ञ का पद तीन वर्षों से खाली चल रहा है। यह सभी पद काफी समय पहले स्वीकृत हुए थे। भार बढ़ने से आठ चिकित्सकों की जरूरत बनी हुई है। साथ ही अस्पताल में ब्लड बैंक, बर्न यूनिट, आईसीयू, नेत्र यूनिट एवं नए ओटी ब्लॉक की स्थापना हो जाने से मानव संसाधन में कमी आ गई है।
इससे आए दिन अवरोध उत्पन्न होता है। कई बार तीमारदारों व चिकित्सकों के बीच तूतू-मैमै होने लगती है। यहां चीफ फॉर्मासिस्ट के छह पद सृजित हैं, जिसमें तीन खाली चल रहे हैं। इसी प्रकार छह अतिरिक्त फॉर्मासिस्टों की जरूरत पड़ रही है। स्टॉफ की कमी के चलते  स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है।
 जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़  रहा है। अस्पताल प्रशासन ने स्टॉफ की कमी दूर करने के लिए शासन को पत्र भेजा है।
नर्स के 10 पद सृजित है, जिनमें सात कार्यरत हैं, तीन खाली चल रहे हैं। इसके अलावा दो की अतिरिक्त मांग की गई है। इसी प्रकार उपचारिका के 28 पद सृजित हैं। जिसमें 17  काम कर रहे हैं, 11 रिक्त हैं, जबकि रिक्त पदों के अतिरिक्त 14 की जरूरत पड़ रही है।

इसी प्रकार चतुर्थ श्रेणी के 47 पद के सापेक्ष 38 काम कर रहे हैं, नौ खाली है। इसके अलावा 34 की अतिरिक्त जरूरत बनी हुई है। इसी प्रकार सफाई कर्मचारियों के 20 पद सृजित हैं। जिसमें 18 कार्यरत हैं। दो खाली हैं, जबकि 44 की जरूरत महसूस की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed