{"_id":"bf2595162cf96aeea79f4843e0df2566","slug":"spread-chicken-pox-in-khair-b-d-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैराबाद में फैला चिकन पॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैराबाद में फैला चिकन पॉक्स
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद कस्बे में चिकन पॉक्स तेजी से पांव पसार रहा है। करीब दस लोग चिकन पॉक्स की चपेट में हैं। ये सभी अलग-अलग मोहल्ले के निवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव टीम पहुंचाने की बात कह रहा है। चिकित्सक इसे बदलते मौसम का असर बता रहे हैं। उधर पीड़ितों का कहना है कि स्वास्थ्य टीम उनके मोहल्ले में पहुंची ही नहीं।
कस्बे के वार्ड कटरा क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन पुर निवासी सुनील कुमार के परिवार के कई सदस्य इन दिनों बीमार हैं। उसकी पत्नी नीलम देवी (32) पुत्री प्रतिज्ञा (7) भाई सुशील की हालत बिगड़ी हुई है। इन सभी के शरीर पर दाने हैं, वहीं बुखार भी आ रहा है। चिकित्सकों ने इन लोगों को चिकन पॉक्स बताया है। उधर मोहल्ला तोपखानानिवासी राजेश की पुत्री पूनम (12),पुत्र अनुभव (7), इसी मोहल्ले के राजकुमार का पुत्र पप्पू (15), इकरार का पुत्र कफील (16), मोहल्ला कजियारा निवासी सौफियान (30),शद्दू खान का पुत्र अरबाज(15) व पुत्री सूफिया (17)बीमार पड़ी है। इन सभी के शरीर पर दाने निकले हुए हैं।
चिकित्सकों ने इन सभी को चिकन पॉक्स बताया है। कस्बे के लोगों का कहना है कि कई अन्य मोहल्लों में भी इसी तरह की बीमारी फैली हुई है। कुछ लोग अपने मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे हैं, जबकि अधिकतर डॉक्टरों की टीम घर आने की राह तक रहे हैं। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों का कहना है कि जो भी मरीज अस्पताल पहुंचा उसे इलाज दिया गया है।