{"_id":"a2c8dac49d5957e33f2beefaeede9ba4","slug":"speed-claimed-the-lives-of-two-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार ने ली दो छात्रों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार ने ली दो छात्रों की जान
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बाइक के डिवाइडर से टकराने पर उस पर सवार दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सिंघानिया पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के छात्र थे।
शहर के मोहल्ला होली नगर निवासी पंकज साहू दवा का व्यवसाय करते हैं। उनका पुत्र अंकित (16) सिंघानिया पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। शनिवार दोपहर अंकित अपने सहपाठी मोहल्ला सिविल लाइन निवासी रमेश कुमार के पुत्र कार्तिक उर्फ कार्तिकेय (16) के साथ बाइक से ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर घर से निकल गया लेकिन ट्यूशन जाने की बजाय दोनों छात्र शहर की आंख अस्पताल रोड पर फर्राटा भरने लगे।
इसी बीच तरणताल मोड़ के निकट बाइक असंतुलित होकर सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों छात्र मौके पर ही गिर गए और बाइक करीब सौ मीटर दूरी तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हेड इंजरी बताया है। उधर, सूचना मिलते ही दोनों छात्रों के परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे और शवों की पहचान की।