फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SP will form government with full majority: Naresh

सपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : नरेश

Mon, 30 Aug 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
SP will form government with full majority: Naresh
महमूदाबाद में सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। अपराध चरम पर है। रोज हत्याएं, बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, लेकिन सरकार अपने को सर्वोत्तम बता रही है। प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। ये बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने महमूदाबाद, बिसवां, खैराबाद और महोली में ‘खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ किसान नौजवान पटेल यात्रा’ के दौरान कहीं।
विज्ञापन

महमूदाबाद संवाद के अनुसार सपा विधायक नरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित समाजवादी पार्टी के खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ किसान नौजवान पटेल यात्रा के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में छात्रों को लैपटॉप, टेबलेट दिए गए। साइकिल दी गई, लेकिन भाजपा ने कोई काम नहीं किया। नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविंद चौधरी व राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनका विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कहा कि किसान महंगे डीजल, खाद, बीज खरीद कर उपज पैदा कर औने-पौने दामों में बेचने को विवश है। भाजपा, कांग्रेस की शैली पर ही कार्य कर रही है। अंग्रेजों को जिस अहिंसक तरीके से किसानों व नौजवानों की मदद से खदेड़ा था, उसी प्रकार प्रदेश से भाजपा को खदेड़ने का काम समाजवादी कार्यकर्ताकरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने जनता को छला, नहीं दिया रोजगार
बिसवां संवाद के अनुसार यात्रा के कस्बा बिसवां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष हजरत गुलजार शाह मेला मैदान पहुंचे, जहां पर उन्होंने मजार पर चादर पेश की और दुआ की। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही होगी। आवेदक कोई भी हो प्रत्याशी अखिलेश यादव ही होंगे।
भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी ने सरकार बनने से पहले कहा था कि 100 दिन के अंदर महंगाई कम कर देंगे। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा और दो करोड़ लोगों को प्रति वर्ष नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन बीजेपी ने नौकरी न देकर जनता को गुमराह कर छलने का काम किया है। इस दौरान एमएलसी आनंद भदोरिया, पूर्व विधायक निर्मल वर्मा, अफजाल कौसर, जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव आदि मौजूद रहे।

‘अपराधों की बाढ़ सी आ गई है’
खैराबाद संवाद के अनुसार बिसवां से आ रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष का बिसवां रोड कस्बाती टोला के पास स्वागत किया गया। इसके बाद वह महोली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, अशोक यादव, विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे। महोली संवाद के अनुसार कस्बे में ब्लाक के निकट बाग में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा में कहा कि पूरे प्रदेश में हत्या, डकैती, लूट, छिनैती जैसी घटनाओं की बाढ़ आ गई है। भाजपा कह रही है कि रामराज है, क्या इसे ही रामराज कहते हैं। इस दौरान अखिलेश कटियार, कमलेश यादव, रमेश चंद्र शुक्ला, अशोक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed