{"_id":"622b92e34456f17e915b7717","slug":"sp-s-vote-percentage-increased-on-all-seats-sitapur-news-lko621380924","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का सभी सीटों पर बढ़ा मत प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का सभी सीटों पर बढ़ा मत प्रतिशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सपा भले ही जिले में एक ही सीट हासिल करने में कामयाब रही है लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार सपा का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। सपा ने जिले की सभी नौ सीटों पर बढ़त हासिल की है। पिछले चुनाव में जहां सपा ने महमूदाबाद सीट जीती थी तो इस बार लहरपुर सीट जीतकर अपनी पुरानी एक सीट के रिकॉर्ड को बरकरार रखा।
हरगांव विधानसभा क्षेत्र से 2017 में मनोज राजवंशी चुनाव लड़े थे। मनोज ने 50211 मत हासिल किए थे। इस बार रामहेत भारती चुनाव मैदान में आए तो वह 78531 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। बिसवां से पिछले चुनाव में अफजाल कौसर ने 71672 वोट पाए थे। सपा ने इनको फिर से प्रत्याशी बनाया। इस बार उन्होंने 95536 वोट हासिल किए। सिधौली में 2017 में मनीष रावत चुनावी मैदान में थे। इन्होंने 75996 वोट हासिल किए थे। इस बार डॉ. हरगोविंद चुनाव मैदान में आए। वह 96505 वोट हासिल किए।
महोली से पिछले चुनाव में अनूप गुप्ता 77221 वोट हासिल कर चुनाव हार गए थे। इस बार फिर से अनूप चुनावी मैदान में थे। इन्होंने 99868 वोट हासिल किए। सदर सीट से पिछले चुनाव में राधेश्याम जायसवाल ने 74011 वोट हासिल किए थे। इस बार राधेश्याम जायसवाल 98096 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। महमूदाबाद सीट से नरेंद्र सिंह वर्मा चुनावी मैदान में थे। उन्होंने 86292 मत प्राप्त करके चुनाव जीत लिया था। 2017 में नरेंद्र सिंह वर्मा ने सपा की एक ही सीट जीतकर जिले में पार्टी की लाज बचाई थी। इस बार यह 86869 मत हासिल किए लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
मिश्रिख सीट से पिछले चुनाव में रामपाल राजवंशी चुनाव मैदान में थे। इन्होंने 61231 मत हासिल किए थे। इस बार यह सीट सुभासपा के गठबंधन में चली जाने से मनोज राजवंशी ने 79627 मत हासिल किए। सेवता विधानसभा क्षेत्र से शिवकुमार चुनाव लड़े थे। इन्होंने 43488 वोट हासिल किए थे। इस बार महेंद्र सिंह झीन बाबू चुनावी मैदान में थे। वह 87776 वोट हासिल कर सके। लहरपुर से पिछले चुनाव में अनिल वर्मा ने चुनाव लड़कर 67102 मत प्राप्त किए थे। इस बार यहां से अनिल वर्मा ने 112987 मत पाकर जीत हासिल की है।