फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SP MLA's car fell into a pit

सपा विधायक की कार गड्ढे में गिरी

Mon, 09 May 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP MLA's car fell into a pit
लहरपुर इलाके में गड्ढे में गिरी विधायक अनिल वर्मा की स्कॉर्पियो गाड़ी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में रविवार रात एक गांव से लौट रहे सपा विधायक की गाड़ी गहरे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में विधायक और उनके साथियों को चोट नहीं आई। लोगों ने उनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद विधायक दूसरे कार्यक्रम में शिरकत करने चले गए।
विज्ञापन

लहरपुर विधानसभा से सपा से अनिल वर्मा विधायक हैं। रविवार रात वह तालगांव कोतवाली क्षेत्र के गांव रामालखना से वापस आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में गाड़ी बैक करते समय अंधेरा होने के कारण ड्राइवर पीछे नहीं देख सका। सड़क पर गड्ढे से गाड़ी को बचाने में गाड़ी गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दौरान कार में विधायक अनिल वर्मा के साथ चार लोग और मौजूद थे।
विज्ञापन

गाड़ी पलटने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पाकर ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने विधायक सहित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दुर्घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद विधायक ठेकेदारपुरवा के एक कार्यक्रम में भाग लेने चले गए। विधायक ने बताया कि वे पूरी तरह ठीक हैं। जनता के आशीर्वाद से किसी को कोई भी चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed