{"_id":"5942d1354f1c1b4b178b470d","slug":"soothed-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह दस बजते ही बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। गर्मी के चलते लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। गुरुवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शुक्रवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। गुरुवार सुबह से गर्मी और उमस के चलते लोग बुरी तरह बेहाल दिखाई दिए।
विज्ञापन
तेज धूप से दोपहर में शहर के लालबाग चौराहा, रोडवेज बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर दोपहर के समय इक्का दुक्का वाहन ही निकलते दिखाई दिए। वहीं दिन में 11 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली पछुआ हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं जिससे दिन में गर्मी में कुछ राहत मिलेगी। इसके बाद रात के तापमान में भी गिरावट होने से मौसम सुहाना हो सकता है।