{"_id":"486c4afe1b1e61c4e54b7ee6de5a3f25","slug":"soon-payment-of-arrears-for-cane-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जल्द मिले बकाया गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जल्द मिले बकाया गन्ना भुगतान
अमरउजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान संघर्ष मंच के बैनर तले गन्ना किसानों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
हरगांव चीनी मिल के खिलाफ लमकर नारेबाजी की। उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट महेश चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। गन्ना किसानों का कहना है कि चीनी मिल बंद हुए तीन माह से अधिक का समय गुजर चुका है, लेकिन अभी तक शत- प्रतिशत भुगतान नहीं हो सका है।
अवध शुगर मिल हरगांव पर करीब 52 करोड़ रुपये गन्ना किसानों का बकाया है। इसको लेकर मिल के अधिशाषी अध्यक्ष को ज्ञापन देकर बकाया भुगतान की गुहार लगाई गई थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
जबकि यह बकाया जनपद की अन्य चीनी मिलों के सापेक्ष सबसे अधिक है। भुगतान न होने से अग्रेती फसलों की तैयारी करने में दिक्कतें हो रही हैं।
जबकि उच्च न्यायालय ने 25 जून तक समस्त बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय के निर्देशों के तहत शत-प्रतिशत भुगतान नियत तिथि तक कराने की मांग करते हुए चेतवनी दी गई कि ऐसा न होने पर 30 जून को संगठन द्वारा चीनी मिल के सामने आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर अध्यक्ष राजेश सिंह तोमर, हरभजन सिंह, विनोद कटियार, श्याम किशोर, छत्रपाल सिंह, बलवंत सिंह, राजेंद्रर सिंह आदि मौजूद रहे।