फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Soon he would not promote movement

जल्द प्रमोशन नहीं हुए तो होगा आंदोलन

Sun, 09 Aug 2015 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 09 Aug 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में प्रमोशन प्रक्रिया में देरी पर चिंता जाहिर की गई। बेसिक विभाग के बाबुओं की कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया। बीएसए से शिक्षकों की तमाम समस्या निस्तारित कराने की मांग की।

विज्ञापन


रविवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र की अध्यक्षता में बैठक की गई। मंडलीय महामंत्री अपूर्व दीक्षित ने कहा बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जानबूझकर प्रमोशन प्रक्रिया लटकाई जा रही है। इससे शिक्षकों में रोष है।
विज्ञापन


नौनिहालों तक अभी तक किताबें नहीं पहुंच सकी है। अगर समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा तो आंदोलन किया जाएगा। जिलामंत्री मनीष पांडेय ने कहा कहा कि खाद्यान्न को ब्लॉक से विद्यालय तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कोटेदार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके लिए विभाग 75 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान भी कर रहा है। इसके बावजूद अध्यापकों को खाद्यान्न अपने खर्च पर उठाना पड़ रहा है। कोषाध्यक्ष बच्चन खां व  खैराबाद ब्लॉक अध्यक्ष शिवप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि एमडीएम कन्वर्जन कास्ट इस साल केवल 5 प्रतिशत ही बढ़ी है।

उस पर विद्यालयों में दूध तथा कोफ्ता का बोझ अलग से है। पिसावां ब्लॉक मंत्री श्रीपाल राठौर ने बीएसए ऑफिस के बाबूओं की कार्य प्रणाली पर रोष जताया। लहरपुर के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि बीईओ लहरपुर बीआरसी पर नहीं बैठते है।


इसकी वजह से समस्याओं के निस्तारण में देरी होती है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रणविजय सिंह ने किया। इस मौके पर विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed