फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   son accused of shooting

बेटे पर लगाया गोली मारने का आरोप

Sat, 20 Nov 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
son accused of shooting
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक पिता ने बेटे पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। पिता संदिग्ध हालात में जख्मी हो गया है। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रेउसा इलाके के किशोरगंज निवासी राजेश मिश्रा (40) गुरुवार की देर रात संदिग्ध हालात में जख्मी हो गए। उन्होंने गोली मारने का आरोप अपने बेटे मोहित पर लगाया है। राजेश की पहली पत्नी की मौत हो गई है। बताते हैं कि मोहित पहली पत्नी का ही बेटा है। गोली लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस ने पड़ताल की। इसके बाद घायल राजेश को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना को लेकर एसओ रेउसा महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध है। राजेश के बेटे मोहित का चाल-चलन ठीक नहीं होना बताया जा रहा है। इसलिए वह बेटे को संपत्ति नहीं देना चाह रहे हैं। उसी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। अभी तक की जांच में यही निकलकर सामने आया है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed