{"_id":"6a1c8b232dc2b6a6c60e87cd","slug":"soldiers-body-arrives-father-performs-last-rites-sitapur-news-c-102-1-slko1055-157052-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फौजी का पार्थिव शरीर पहुंचा, पिता ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फौजी का पार्थिव शरीर पहुंचा, पिता ने दी मुखाग्नि
Mon, 01 Jun 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
रामलखन। (फाइल फोटो)
मिश्रिख। क्षेत्र के रनियापुर निवासी सेना के जवान रामलखन का पार्थिव शरीर लेकर सेना के अफसर रविवार शाम उनके घर आए। उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी हुजूम उमड़ पड़ा। शाम के समय पिता जगदीश यादव ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
परिजनों ने अनुसार रनियापुर निवासी रामलखन यादव (33) वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। ग्रामीणों का कहना है कि 20 मई को ड्यूटी के दौरान खाना बनाते समय आग लगने से वह झुलस गए थे। एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को रामलखन का निधन हो गया। हालांकि इस घटना के बारे में किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रविवार शाम उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से गांव पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ा पड़ा। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार पिता ने किया। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। उन्होंने घटना को लेकर काफी दुख जाहिर किया।