{"_id":"621e5f1c55a4791c7e7bad53","slug":"soldier-shot-in-suspicious-condition-injured-sitapur-news-lko6199722100","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में सिपाही को लगी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में सिपाही को लगी गोली, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। चुनावी ड्यूटी में साथी सिपाहियों के साथ जाते समय शहर कोतवाली में तैनात एक सिपाही को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। सिपाही गोरखपुर में चुनावी ड्यूटी के लिए जा रहा था। सफर के दौरान यह हादसा हुआ। घायल सिपाही का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
शहर कोतवाली में सिपाही इंदल यादव तैनात है। वह गोरखपुर चुनावी ड्यूटी के लिए सोमवार को अन्य सिपाहियों के साथ बस से जा रहे थे। बताया जाता है कि बस में सफर के दौरान अचानक रायफल से गोली चल गई। गोली सिपाही के कान को छूकर निकल गई। वह घायल हो गया। गोली चलने के बाद बस में हड़कंप मच गया। अन्य साथियों की ओर से घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि धोखे से गोली चली थी। गोली कान को छूते हुए निकल गई। सिपाही का इलाज कराया जा रहा है। डॉक्टरों ने फिलहाल उसे खतरे से बाहर बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।