{"_id":"3338e3d948722148175a6b600a7edf25","slug":"solar-light-will-be-built-villagers-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट से जगमग होंगे लोहिया आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट से जगमग होंगे लोहिया आवास
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लोहिया आवास योजना में गरीबों के आशियाने सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। इसके लिए चयनित लाभार्थियों को आवास पर सोलर लाइटें लगेंगी। इस लाइट को लगाने में 30 हजार रुपये खर्च होंगे। चयनित लाभार्थियों के आवासों में सौर ऊर्जा की लाइटें लगाने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था ने सोलर लाइटें लगाने की कवायद शुरू कर दी है। मालूम हो कि डॉ. राम मनोहर लोहिया आवास योजना सपा सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना में चयनित लाभार्थी को आवास देने के साथ ही उसमें सोलर लाइटें लगाने का प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन
चयनित लाभार्थी को तीन लाख पांच हजार रकम दी जाएगी, इसमें दो लाख 75 हजार की धनराशि से आवास का निर्माण होगा। जबकि 30 हजार रुपये से आवास में सोलर लाइट लगाई जाएगी। विभागीय जानकारों की मानें तो सोलर लाइटें लगाने की जिम्मेदारी नेडा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
सीतापुर में पहले चरण में 408 आवास आवंटित हुए हैं। सभी चयनित लाभार्थियों के आवासों पर सोलर लाइटें लगाने को शासन ने एक करोड़ 22 लाख रुपये बजट भी रिलीज कर दिया है। इस बजट से अब कार्यदायी संस्था द्वारा लाभार्थियों को आवासों में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।