फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Soil is being cut on the National Highway

नेशनल हाईवे पर कट रही है मिट्टी

Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Soil is being cut on the National Highway
सीतापुर। शहर की सीमा से होकर गुजरे देश और प्रदेश की राजधानी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-24 पर सफर अब खतरे से खाली नहीं रहा। अगर आप बाईपास से होकर जा रहे हैं तो जरा ठहरिए... रुकिए... और इस खबर को जरूर पढ़िए..., नहीं तो आप हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

आपका सफर आपको परेशानी में डाल सकता है। वजह, बाईपास पर बने पुल के नीचे अंदर ही अंदर सड़क खोखली हो चुकी है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद एनएचएआई के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की सीमा से होकर एनएच-24 गुजरा है। यह हाईवे प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली को जोड़ता है। सीतापुर से बरेली तक हाईवे खस्ताहाल है। मौजूदा समय में सीतापुर से बरेली जाने का मतलब खतरा ही खतरा है। आप सही-सलामत अपनी मंजिल तक पहुंच जाएं तो बड़ी बात है। इसकी बदहाली किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जो जानलेवा हैं। आए दिन हाईवे पर गड्ढों की वजह से हादसे होते रहते हैं। वाहन पलटते हैं, बाइक सवार जगह-जगह लुढ़के मिलते हैं। हाईवे की यह कहानी सालों पुरानी हो चुकी है। 2009 से शुरू हाईवे को फोरलेन बनाने की योजना अभी अधर में ही है।
इस खस्ताहाल हाईवे पर पिछले 12 सालों से लोग खतरे का सफर करने को मजबूर हैं लेकिन इस हाईवे पर अब नई दुश्वारियां खड़ी हो गई हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वालों के लिए नया खतरा बन गया है।
दरअसल, कांशीराम कॉलोनी से अगर आप बाईपास के रास्ते आगे बढ़ेंगे तो कुछ दूरी पर एक पुल मिलेगा जिसके नीचे से होकर सीतापुर-बुढ़वल रेलवे ट्रैक गुजरा है। पुल से लखनऊ की ओर बढ़ने पर करीब 20 कदम पर बाएं ओर सड़क खोखली हो गई है। काफी गहराई तक मिट्टी पूरी तरह से कट चुकी है। इसलिए यहां संभलकर ही चलें।
कांशीराम कॉलोनी से बाईपास के रास्ते लखनऊ की ओर चलने पर पुल के पहले बाएं ओर भी हाईवे कुछ दूर तक खोखला हो गया है। बड़ा सा गड्ढा हो गया है। अंदर ही अंदर सड़क की मिट्टी यहां भी कट रही है।
आसपास के लोगों के अनुसार हाईवे के अंदर की मिट्टी देर रात हुई बारिश से कटी है जिससे सड़क खोखली हो गई है। सड़क लगातार खोखली होती जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया और कोई बेहतर व्यवस्था नहीं की गई तो तेज बारिश में मिट्टी और भी काफी दूर तक कट सकती है, इससे खतरा और बढ़ जाएगा।
बाईपास के रास्ते पुल पर पहुंचने के बाद लोगों को दोहरी मुसीबत से गुजरना पड़ सकता है। ऊपर सड़क खोखली हो गई जिससे खतरा बढ़ गया है। अगर जरा भी चूके तो बचने का कोई रास्ता नहीं है। वजह, सड़क के अंदर की मिट्टी जहां एक ओर कटने लगी है वहीं दूसरी ओर 50 फीट गहरी खाई है। ऐसे में ऊपर से खतरा हुआ तो नीचे भी बचने का कोई रास्ता नहीं है। छोटे-बड़े वाहनों से लेकर बाइक सवारों तक के लिए बड़ा खतरा बन गया है।
हाईवे पर सुबह से लेकर रात तक ओवरलोडेड वाहनों का आवागमन जारी रहता है। जिम्मेदार सिर्फ कागजी अभियान चलाकर कोरम पूरा कर लेते हैं। यही वजह है कि ओवरलोडिंग का खेल लगातार जारी है। ऐसे में इन वाहनों के लिए खतरा और बढ़ गया है। जरा सी भी चूक हुई तो वाहन सीधे खाई में ही गिरेंगे।
कांशीराम कॉलोनी से बाईपास होते हुए अगर आप लखनऊ जा रहे हैं तो आपको ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। वजह, बाएं ओर का हिस्सा खोखला हो गया है जबकि दाएं ओर इतना खतरा नहीं है। सबसे अधिक समस्या रात में गुजरने वाले लोगों के सामने है।
अंधेरा होने की वजह से कुछ दिखेगा भी नहीं और वाहनों का भार सीधे सड़क पर पड़ेगा, ऐसे में नीचे रोक के लिए लगी मिट्टी पहले से ही कटी होने के चलते हादसा होते देर नहीं लगेगी।
नेशनल हाईवे पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, इससे सड़क का खोखला हो रहा हिस्सा दिखाई नहीं पड़ता है। ऐसे में एनएचआई के जिम्मेदारों को ध्यान देने की जरूरत है।

एनएचएआई बरेली के पीडी अमित रंजन चित्रांशी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पड़ताल कराकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। बारिश की वजह से कुछ काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed