फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bad ration in shops in sitapur.

Sitapur: कोटे के पैकेट से निकला घुना चना, चावल में कंकड़-लकड़ी, शिकायत पर अधिकारी झाड़ रहे पल्ला

Sun, 11 Sep 2022 04:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2022 04:31 PM IST
सार

सीतापुर जिले में दुकान पर खराब राशन मिल रहा है। शिकायत करने पर अधिकारी जांच करने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
 

विज्ञापन
bad ration in shops in sitapur.
मिश्रिख इलाके में राशन वितरण में निकले घुने चने। - फोटो : SITAPUR

विस्तार

सीतापुर जिले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से घटिया और खराब राशन मिलने के मामले सामने आए हैं। कहीं पैकेट से सड़े चने निकल रहे तो कहीं चावल की बोरी में कंकड़ व लकड़ी मिल रही है। कई बार राशन फफूंदी लगा व घुना भी निकलता है। अक्सर कोटे की दुकानों से खराब गुणवत्ता का राशन मिलने की शिकायतें सामने आती हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत पर अधिकारी ध्यान नहीं देते या फिर जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। कोटेदारों का कहना है कि जो चना विपणन गोदाम से मिला है, वह उसी का वितरण कर रहे हैं। इसके लिए चना वितरण करने वाली एजेंसी जिम्मेदार है।

विज्ञापन


उन्हें जैसा राशन मिलता है, वितरित करते हैं। नाम न छापने की शर्त पर कई कोटेदारों ने बताया कि खेल गोदाम या गोदाम से ब्लॉक पर राशन भेजे जाने के दौरान रास्ते में होता है। वजन, पूरा करने के लिए कंकड़ और लकड़ी बोरी में भर दी जाती है। देखरेख में लापरवाही के कारण फफूंदी लगने की समस्या उत्पन्न होती है। कोटेदारों के मुताबिक खराब राशन ऊपर से मिलता है, मगर कार्डधारकों के गुस्से का शिकार उन्हें होना पड़ता है। कई बार तो कार्डधारक उलझ जाते हैं और विवाद की नौबत आ जाती है। कार्डधारकों का कहना है कि खराब राशन मिलने की शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन


कई पैकेटों पर पैकिंग की तारीख ही नहीं
कार्डधारकों को वितरित होने वाले चने के तमाम पैकेटों पर पैकिंग व उत्पादन की तारीख भी नहीं लिखी है। एक्सपायरी तिथि के स्थान पर पैकिंग से छह माह के भीतर इस्तेमाल की वैधता लिखी हुई है। जब पैकिंग का विवरण ही दर्ज नहीं है तो एक्सपायरी का आंकलन कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैकेट से निकले घुने चने
मिश्रिख नगर स्थित कोटे की दुकान से खराब राशन मिल रहा है। सीता कुंड वार्ड नंबर दो निवासी अमन ने बताया कि कृष्णा देवी की कोटे की दुकान से राशन लेकर घर पहुंचे। चने का पैकेट खोला तो चने घुने थे। जब कोटेदार से शिकायत की तो जवाब मिला कि हम पैकेट के अंदर तो नहीं देखते हैं। जैसे पैकेट हमको गोदाम से मिले हैं, वहीं वितरित करते हैं।

चावल की बोरी में निकले कंकड़ व लकड़ी
खैराबाद नगर के एक कोटेदार ने बताया कि चावल की बोरी में कंकड़ और एक बोरी में लकड़ी निकली। ऊपर थोड़ा चावल और नीचे बजरी व लकड़ी भरी थी। कोटेदार के मुताबिक यह खेल गोदाम में होता है या फिर गोदाम से ट्रक पर लाने वाले वजन को पूरा करने के लिए लकड़ी व बजरी बोरी में भर देते हैं। एक अन्य कोटेदार ने बताया कि कभी घुना तो कभी फफूंदी लगा राशन भी आ जाता है। उसे फेंकना पड़ता है। कोटेदारों के मुताबिक घटतौली भी होती है। जब यहां अनाज वजन कराया जाता है तो पूरा नहीं निकलता है।


जिला पूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद का कहना है कि चना व अन्य राशन खराब निकलने की जानकारी नहीं है। ऐसी कोई शिकायत भी नहीं मिली है। जांच कराई जाएगी। इसकी गुणवत्ता परखी जाएगी। कार्डधारक खराब चना, राशन न लें। जिले में वितरित होने वाला राशन गुणवत्तापरक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed