फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SO sends even the victim to jail... get it investigated

Sitapur News: पीड़ित को भी जेल भेजते हैं एसओ... जांच करवाइये

Sun, 04 May 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
SO sends even the victim to jail... get it investigated
महोली तहसील में समस्याएं सुनते विधायक व अ​धिकारी।   -संवाद
सीतापुर। संदना थाने में मार खाने वाले और मारने वाले, दोनों को जेल भेजा जाता है... ऐसा मत करिए। जो सही हो, वही काम करिए। एक अनधिकृत शख्स आकर लगातार थाने में बैठता है... यह सब बंद कराइये। इस कड़े लहजे में शनिवार को मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने संदना थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव की क्लास लगा दी।
विज्ञापन



उन्होंने रामकोट प्रभारी निरीक्षक जंग बहादुर पांडेय को भी आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही नैमिषारण्य व मछरेहटा थाना प्रभारियों पर भी जमकर बिफरे। वह डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अंकुर अग्रवाल के साथ संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन



विधायक के कड़े तेवर देखकर थाना प्रभारियों को जवाब देते नहीं बना। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अंकुर अग्रवाल ने विधायक को सभी मामलों में कड़ी जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक माने और शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----



दबंगों ने तोड़ दिए दोनों हाथ, पुलिस कह रही- सुलह करो

रामकोट के शारदा प्रसाद ने बताया कि अंगदपुर निवासी दूसरे समुदाय के दबंगों ने उनकाे पीट दिया। जब वह तहरीर देने थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष जंग बहादुर पांडेय ने कहा कि आज नहीं, कल केस दर्ज करेंगे। जब वह अगले दिन पहुंचे तो दबाव बनाया कि मामले में सुलह कर लो। पीड़ित के दोनों हाथ टूट चुके हैं। आरोप लगाया कि जब सुलह से मना किया तो थानाध्यक्ष रामकोट ने कहा कि अब तुम पर भी केस दर्ज कर दिया जाएगा। इसलिए वह मामले की शिकायत कर रहे हैं।
--



अवैध कब्जे की शिकायत पर कर दिया पाबंद

रघुनाथपुर गांव निवासी हरिनाम ने बताया कि उनकी जमीन पर दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। कई बार उन्होंने एसडीएम से शिकायत की फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सुनवाई के स्थान पर थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को पाबंद कर दिया है। संदना थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव पर विधायक ने आरोप लगाया कि संदना में जो मारा जाता है, उसको भी पाबंद कर दिया जाता है। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अंकुर अग्रवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
--



नायब तहसीलदार ने खारिज कर दी वसीयत



संदना के जैनापुर गांव निवासी बृजेंद्र अग्निहोत्री ने नायब तहसीलदार पर जमीन का वसीयत खारिज करने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी जमीन के एक तिहाई हिस्से की एक साल पूर्व वरासत हो चुकी थी जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन था। आरोप है कि मात्र एक पक्ष को सुनकर नायब तहसीलदार ने जमीन का वसीयत खारिज करने का आदेश दे दिया जबकि सीतापुर के दीवानी न्यायालय में वाद चल रहा है। उसके साक्ष्य मिश्रिख न्यायालय में प्रस्तुत किए गए थे। पीड़ित ने प्रार्थनापत्र देकर जांच कराए जाने की मांग की है।
--


पुलिस की शह पर कट रहे सरकारी जमीन पर लगे पेड़
मछरेहटा के गढ़ी बिजुवामऊ निवासी भीम सिंह ने बताया कि उनके खेत में लगे 15 पेड़ दबंगों ने 20 मार्च को कटवा लिए जिनकी कीमत 40 हजार रुपये है। उन्होंने मछरेहटा थाने में मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि आरोपी पुलिस से मिलकर सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों को चोरी से कटवाता है। इसलिए पुलिस कोई कार्रवाई ही नहीं करती है।

--


आधार केंद्र दिलवाने के नाम पर दो लाख ठगे
महमूदाबाद में बाराबंकी के ग्राम दनियालपुर निवासी अरविंद पटेल ने कहा कि उन्होंने अपने मामा के यहां चांदपुर पटेल नेट पॉइंट के नाम से दुकान खोल रखी है। दुकान पर पोखरा निवासी पंकज सिंह आया करता था। पंकज ने आधार सेंटर दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। रुपये मांगने के लिए पंकज के घर पहुंचे तो वहां उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed