{"_id":"859c9971de5e48ef85eec2beb30ceb1a","slug":"sndna-cold-diarrhea-in-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदना के कई गांवों में कोल्ड डायरिया का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदना के कई गांवों में कोल्ड डायरिया का प्रकोप
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना क्षेत्र में डायरिया रोग तेजी से पांव पसार रहा है। खासकर बच्चे इस रोग के शिकार होते जा रहे हैं। इस क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक बच्चे बीमार पड़े हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल यह है कि उन्हें इलाज ही नहीं मिल पा रहा है। लोगों को चिकित्सक तलाशे नहीं मिल रहे हैं, इस वजह से लोग झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव में चिकित्सकों की टीम भेजने की बात कही है।
क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी दिनेश की पुत्री सोनिका, मोनिका को उल्टी व दस्त हो रहे हैं। परिवारीजन बालिकाओं को लेकर कस्बे के अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सक उन्हें मिले ही नहीं। इस पर परिवारीजन बालिकाओं को लेकर प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने बताया कि दोनों बालिकाएं कोल्ड डायरिया की चपेट में आई हैं। इसी तरह से सुनील की पुत्री आयुषी देवी, परमेश्वर का पुत्र अनिकेत, अमन का पुत्र राकेश, कामता की पुत्री काजल, दीपाली, संध्या, राकेश की पुत्री काजल, राजेश की पुत्री अंजली बीमार पड़ी हैं। इन सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत है। इन सभी पीड़ितों के परिवार का कहना है कि कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ही नहीं मिल रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें विवश होकर क्षेत्र के प्राइवेट चिकित्सक या फिर झोलाछाप से इलाज कराना पड़ रहा है।
इसी तरह से क्षेत्र के कबीरपुर, गांगूपुर, गैथा, महेशपुर, गोविंदपुर, तेरवा आदि गांवों में भी कोल्ड डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है । इस क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य बीबी सिंह कहते हैं कि उन्होंने फोन सेे मुख्य चिकित्साधिकारी को सूचना दी, इसके बावजूद सीएमओ की तरफ से इलाज की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। रामनगर के रामकिशुन, सियाराम, संग्राम सिंह, राकेश, कामता, गोविन्द, कमलेश, परमेश्वर, राजेश, सुनील आदि लोगों ने बताया कि दो दिनों से बच्चों को उल्टी-दस्त हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने के लिए गये, लेकिन वहां पर कोई डॉक्टर नहीं मिला।