फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Snake entered the kitchen of primary school Motipur

प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर की रसोई में घुसा सांप

Sat, 25 Jun 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Snake entered the kitchen of primary school Motipur
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में समुचित सफाई व देखरेख न होने के कारण झाड़ियां उग आई हैं। इसमें विषैले जंतु छिपे होने से बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी खतरा रहता है। पूर्व में एक रसोइये को सांप डस चुका है। शुक्रवार को महमूदाबाद क्षेत्र के मोतीपुर प्राथमिक विद्यालय की रसोई में सांप घुस जाने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा।
विज्ञापन

महमूदाबाद संवाद के अनुसार मोतीपुर प्राथमिक विद्यालय की रसोई में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक जहरीला सांप घुस गया। इससे शिक्षकों व छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। अध्यापिकाओं ने वार्ड के लोगों को बुलाकर सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन प्रयास विफल रहा। प्रधानाध्यापिका अंकिता गुप्ता ने बताया कि सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रसोई में ड्रम के नीचे बैठे सांप को पकड़ लिया।
विज्ञापन

शहर स्थित कुछ विद्यालयों की पड़ताल करने पर पाया गया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग आई हैं। हैंडपंप के पास भी बड़ी-बड़ी घास उगी मिली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक का कहना है कि साफ-सफाई कराई जाती है। दो-तीन दिन में विद्यालय परिसर की पूरी साफ-सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय विजय लक्ष्मी नगर में कायाकल्प का कार्य चलता हुआ पाया गया। यहां भी हैंडपंप के पास झांड-झंखाड़ उगी मिली। विद्यालय परिसर में कक्षों के पीछे भी बड़े-बड़े पेड़ पौधे लगे हुए थे जहां कोई भी जीव-जंतु छिपकर बैठ सकता है। इमलिया सुल्तानपुर संवाद के अनुसार विकास खंड ऐलिया के कई विद्यालयों में बाउंड्रीवाल नहीं है। आसपास घनी झाड़ियां उगी हुई हैं। प्राथमिक विद्यालय इमलिया सुल्तानपुर में विद्यालय के कमरों के पीछे व शौचालयों के आसपास भी झाड़ियां उगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed