{"_id":"572e340b4f1c1bdb125cced6","slug":"six-sick-to-ciknpoks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछरेहटा में चिकनपॉक्स से छह बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछरेहटा में चिकनपॉक्स से छह बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
fdgfd
- फोटो : getty images
मछरेहटा क्षेत्र के बारेपारा गांव में पुरुष व बच्चों समेत छह लोग चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए। हालांकि इन लोगों का उपचार चल रहा है, लेकिन गांव में डॉक्टरों की टीम नहीं पहुंच सकी है, जिससे इस बीमारी के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
बारेपारा गांव निवासी सूरज शुक्ला (17), दुर्गेश (25), दो वर्षीय सूर्यांश, अनुराग (18), रजत (19) व प्रमोद (18) चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए। इन लोगों के शरीर पर छोटे-छोटे दाने पड़ गए हैं। साथ ही बुखार भी आ रहा है जिससे ये लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि इन लोगों का उपचार चल रहा है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। इस रोग की रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे गांव में यह बीमारी अन्य लोगों में भी फैल सकती है।
विज्ञापन