फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Six mobile squads formed to conduct the examination without cheating.

Sitapur News: नकलविहीन परीक्षा के लिए छह सचल दल गठित

Tue, 10 Feb 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 10 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six mobile squads formed to conduct the examination without cheating.
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की तैयारियां अंतिम दौर में है। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए छह सचल दल गठित किए गए हैं। एक दल में प्रभारी समेत पांच सदस्य शामिल होंगे। यह दल गोपनीय तरीके से किसी भी परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर नकलची पकड़ने के लिए जांच पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 18 फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो रही है। यह दो पालियों में करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए 146 केंद्र बनाए गए है। परीक्षा प्रभारी डीआईओएस ने छह सचल दल गठित किए है।
विज्ञापन

पहला सचल दल डीआईओएस की अगुवाई में बनाया गया है। वहीं, दूसरा बीएसए व तीसरा डायट प्राचार्य की नेतृत्व में काम करेंगा। इसके अलावा जीआईसी सीतापुर प्रधानाचार्य अशोक कुमार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिहार के प्रधानाचार्य विजय दिनकर द्विवेदी व राजकीय हाईस्कूल मोहरनियां पिसावां के प्रधानाचार्य रवि कुमार सक्सेना की अगुवाई में दल बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दल में प्रभारी के साथ चार अन्य शिक्षक रहेंगे।
प्रत्येक दल में एक अतिरिक्त शिक्षक को भी लगाया गया है। अगर दल में कोई सदस्य अनुपस्थित रहता है तो अतिरिक्त उनके साथ जाएंगे। 16 फरवरी को इन सभी सचल दल के सदस्यों को डीआईओएस कार्यालय पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में नकल रोकने के लिए छह सचल दल गठित किए गए हैं।
यह दस्ते रोजाना दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा कराने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed