{"_id":"610ecd4c8ebc3e7b28458d5b","slug":"six-hours-off-railway-crossing-all-stranded-in-jam-sitapur-news-lko590366974","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, जाम में फंसे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, जाम में फंसे सभी
विज्ञापन
आनंद नगर रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ट्रैक पर काम करते रेलवे के कर्मचारी। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर के आनंद नगर रेलवे क्रासिंग पर ट्रैफिक जाम की परेशानी सभी की सिरदर्दी बढ़ा रही है। आए दिन रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम के कारण छोटे बड़े सभी लोगों को इस रास्ते से गुजरने के दौरान घंटों मुसीबत झेलने पड़ती है।
शनिवार को एक बार फिर से इस मार्ग पर जाम की समस्या से राहगीरों को जूझना पड़ा। रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह से दोपहर तक मरम्मत की वजह से कई घंटों तक क्रॉसिंग बंद रहने से रास्ते के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से घंटों जाम लगा रहा। इसका खामियाजा तपती दोपहरी में राहगीरों को झेलना पड़ा।
शहर के आनंदनगर रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण शनिवार को सुबह आठ से लेकर दोपहर दो बजे तक क्रॉसिंग बंद रही, इससे दोपहिया, चौपहिया वाहनों सहित राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाइक सवार तो शार्टकट से निकल कर अपने रास्ते पर पहुंच गए, लेकिन कार व ट्रक जाम में कई घंटों तक फंसे रहे।
विज्ञापन
रेलवे की तरफ से इसकी कोई सूचना पहले से न देने के कारण पूरा खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ा। जाम में फंसे कार चालक रचित श्रीवास्तव का कहना था कि सुबह सात बजे पापा को बस स्टॉप छोड़कर आया था, तब तक रास्ता चालू था, लेकिन दोबारा आया तो क्रॉसिंग बंद मिली। रेल ट्रैक पर निर्माण कार्य की वजह से दिन भर लोग जाम में फंसकर जूझते रहे।