फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Truck hits bike from behind, brother and sister die.

Sitapur: ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत, हेलमेट नहीं पहने था बाइक सवार

Tue, 02 Jun 2026 05:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 02 Jun 2026 05:58 PM IST
सार

हादसे में बाइक पर सवार भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।

विज्ञापन
Sitapur: Truck hits bike from behind, brother and sister die.
मृतक युवक विपिन व विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के महोली इलाके में हाईवे पर नेरी पेट्रोल पंप के निकट सीतापुर से शाहजहांपुर की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पिसावां इलाके के टिपिकापुर निवासी विपिन कुशवाहा (22) अपनी बहन राखी (14) व पत्नी नीलम (20) को मंगलवार दोपहर बाइक से लेकर बाला जी मंदिर नेवादा (नेरी) जा रहे थे। हाईवे पर नेरी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार विपिन व उसकी बहन राखी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, पत्नी नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जे बी पांडे ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी है। वाहन की तलाश की जा रही है। विपिन की शादी इसी साल 10 मार्च को मोहम्मदी के पकरिया गांव की नीलम के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी व बहन के साथ बालाजी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed