फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: The car ran as a five hundred meter call, trampled two, the elderly and the young man broke down, the uncontrollable car overturned in the ditch, four injured

पांच सौ मीटर काल बनकर दौड़ी कार: दो को रौंदा, बुजुर्ग और युवक ने तोड़ा दम, खाईं में पलटी बेकाबू स्कॉर्पियो, चार घायल

Sun, 27 Mar 2022 08:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Mar 2022 08:06 PM IST
सार

कार महज 500 मीटर चली थी कि आखिर में सड़क किनारे बैठे चौड़ियापुरवा निवासी छेद्दू (65) को भी रौंद दिया, इससे बुजुर्ग ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Sitapur: The car ran as a five hundred meter call, trampled two, the elderly and the young man broke down, the uncontrollable car overturned in the ditch, four injured
हादसे के बाद पलटी स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिधौली (सीतापुर) कोतवाली इलाके में रविवार को एक कार काल बनकर दौड़ी। महज पांच सौ मीटर की दूरी में कार ने तीन हादसों को अंजाम दिया। बेकाबू कार ने एक के बाद एक तीन लोगों को टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के दरम्यान बेकाबू कार बाद में खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक मवेशी की भी जान चली गई है। हादसे बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली सिधौली इलाके में बिसवां मार्ग पर एक अनियंत्रित कार रविवार की शाम को लहराती हुई बिसवां की ओर जा रही थी। जिसमें तीन लोग बताए जा रहे थे। चौड़ियापुरवा के पास पहुंचने पर कार ने एक अज्ञात बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद कार ने बाइक सवार कमलापुर के करौंदी निवासी सर्वेश को (26) को रौंद दिया। हादसे में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कार महज 500 मीटर चली थी कि आखिर में सड़क किनारे बैठे चौड़ियापुरवा निवासी छेद्दू (65) को भी रौंद दिया, इससे बुजुर्ग ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद बेकाबू कार एक खाई में जा गिरी, इससे कार में सवार मानपुर के राजापुर निवासी फिरोज अहमद (40), अजय कुमार (38), मुन्ना लाल (46) भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया, जहां अज्ञात बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं छेद्दू, सर्वेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में दो लोगों की मौत के बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ सिधौली यादुवेंदु यादव ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल हैं। सभी का इलाज जारी है। कार चालक फरार है। उसकी तलाश जारी है। चालक नशे में था, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सेहरा बंधने की जगह लिपट गया कफन
हादसे में दम तोड़ने वाले सर्वेश यादव का छह अप्रैल को तिलक चढ़ने वाला था। वह अपनी रिश्तेदारी में निमंत्रण पत्र बांटने गया। इसी दौरान यह हादसा हो गया। जल्द ही उसके सिर पर सेहरा सजने वाला था। सारी तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी, लेकिन किसे पता था कि सर्वेश का शव कफन में लिपट कर घर आएगा। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। होने वाली ससुराल में भी लोग गमगीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed