फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Ten arrested, including an IPS officer's father, following a shooting incident over a land dispute.

Sitapur: जमीन के विवाद में फायरिंग में आईपीएस के पिता समेत दस गिरफ्तार, 25 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

Mon, 10 Aug 2026 07:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, महोली (सीतापुर)
अमर उजाला नेटवर्क, महोली (सीतापुर) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 10 Aug 2026 07:48 PM IST
सार

जमीन के विवाद में फायरिंग में आईपीएस के पिता समेत दस को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रविवार को कई राउंड फायरिंग के बाद 22 नामजद व 25 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Sitapur: Ten arrested, including an IPS officer's father, following a shooting incident over a land dispute.
महोली में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोली क्षेत्र के अढ़ौरी बाईपास मोड़ पर रविवार को जमीन के विवाद में हुई 25 राउंड फायरिंग मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी व आईपीएस के पिता कैमहरा निवासी विपिन बाजपेई समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। विपिन बाजपेई आईपीएस अधिकारी मयंक बाजपेई के पिता हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में विपिन बाजपेई के भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार को देवरिया निवासी शोभना शुक्ला ने 22 नामजद व 25 अज्ञात के विरुद्ध जमीन के विवाद में कई राउंड फायरिंग करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, इनमें से दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप, दो अवैध तमंचे, चार बाइक और लाठी-डंडे बरामद किए हैं। सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


19 बिसवा जमीन बनी विवाद का कारण
पीड़िता शोभना शुक्ला के अनुसार वह रविवार को घर पर अकेली थीं। आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी विपिन बाजपेयी अपने साथियों के साथ पहुंचे और फायरिंग की। फायरिंग के बाद अढ़ौरी मोड़ व आसपास के बाजार बंद हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पूरा मामला मात्र 19 बिसवा जमीन के विवाद को लेकर हुआ। शोभना शुक्ला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बलवा, फायरिंग और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने रामकोट के मैनासी सरैया गांव निवासी पतंजलि अवस्थी, प्रांशू अवस्थी, शिव भगवान अवस्थी, अंकित अवस्थी, महोली के कैमहरा गांव निवासी विपिन बाजपेई, सुरेश चंद्र, कमलेश बाजपेई, अंकित दीक्षित , प्रमोद दीक्षित और थाना इमलिया सुल्तानपुर के सरोरा गांव निवासी रमापन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पतंजलि के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस, विपिन बाजपेई के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुई है। वहीं मौके से दो कारतूस, आठ बांस के डंडे, तीन बाइक, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और पिकअप सीज की गई है।

आरोपियों में गोरखपुर में तैनात एक उपनिरीक्षक भी शामिल

इस मामले में पुलिस ने शोभना शुक्ला की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। इनमें एक नाम रामकोट के मैनासी सरैया निवासी विवेक अवस्थी का भी शामिल है। विवेक अवस्थी पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक हैं। वर्तमान समय वह गोरखपुर में तैनात हैं। पीड़िता ने इन्हें भी नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed