फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   sitapur

खराब प्रदर्शन में सुधार करें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें

Mon, 02 Nov 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
sitapur
सीतापुर। जिले के 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने नाराजगी व्यक्त की है। चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रदर्शन में सुधार करें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक के दौरान प्रमुख सूचकों ब्लॉक की परफॉर्मेंस के आधार पर रैंकिंग का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसमें गोंदलामऊ, महमूदाबाद, पिसावां, सिधौली, बेहटा, लहरपुर, पहला, हरगांव, एलिया, बिसवां और रेउसा का प्रदर्शन खराब मिला। इन्हें सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के लाभार्थियों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत वर्मा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एजेंडा प्रस्तुत किया। डीएम ने विशेष अभियान चलाकर अवशेष डाटा फीडिंग कार्य को पूर्ण कराने व संस्थागत प्रसव में सिधौली को सुधार के निर्देश दिए। सभी एमओआईसी से प्रसूताओं को बेहतर सुविधाएं देने की साथ संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने की बात कही। इसके लिए क्षेत्र में आशा के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित कराए जाने के साथ सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीएच पोर्टल पर लंबित फीडिंग कार्य को तत्काल पूर्ण कराए जाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा यह सुनिश्चित किया जाए कि आगे इस प्रकार का कोई भी फीडिंग संबंधित कार्य लंबित न रहे। यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा, अधीक्षक जिला चिकित्सालय, अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय समेत सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं संबधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed