{"_id":"5f60f6b18ebc3e566b25427b","slug":"sitapur-sitapur-news-lko5403284200","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार 170 बेटियों को मिला कन्या सुमंगला योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार 170 बेटियों को मिला कन्या सुमंगला योजना का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आए 15713 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 14124 आवेदन पत्र कमेटी की संस्तुति के बाद शासन को प्रेषित किए गए थे। इन 14124 आवेदकों में से 12170 आवेदकों के बिल जनरेट हो चुके हैं। जिनके खाते में पीएफएमएस के माध्यम से धनराशि भेजी गई है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देने, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करने और बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है। इस योजना में विभिन्न छ: श्रेणी के लाभार्थियों को लाभ दिया जाता है।
जिसमें नवजात बालिका जिसका जन्म 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद हुआ हो उसे 2000 रुपये, ऐसी बालिका जिसका एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो उसे 1000 रुपये, कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश पर 2000 रुपये, कक्षा 6 में बालिका के प्रवेश पर 2000 रुपये, कक्षा 9 में बालिका के प्रवेश पर 3000 रुपये और अंतिम श्रेणी में ऐसी बालिकाएं जिन्होंने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक अथवा दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो उन्हें 5000 रुपये तक की धनराशि से लाभान्वित कराया जा रहा है।