फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur News: Ruckus over Prachi's advertisement, a Mumbai company advertised with Prachi's photo

Sitapur: यूपी बोर्ड टॉपर प्राची के विज्ञापन पर बवाल, मुंबई की एक कंपनी ने छात्रा का फोटो लगाकर दिया विज्ञापन

Sun, 28 Apr 2024 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 28 Apr 2024 08:56 PM IST
सार

प्राची के फेशियर हेयर को लेकर एक बार फिर से बवाल मचा है। मुंबई की एक कंपनी ने प्राची की फोटो लगाकर विज्ञापन दिया तो इस पर तमाम लोगों ने इसे मार्केटिंग का नया फंडा बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Sitapur News: Ruckus over Prachi's advertisement, a Mumbai company advertised with Prachi's photo
प्राची निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड (यूपी बोर्ड) के हाईस्कूल के नतीजों में सीतापुर जिले के महमूदाबाद की प्राची ने यूपी टॉप किया है। प्राची के फेशियर हेयर को लेकर एक बार फिर से बवाल मचा है। मुंबई की एक कंपनी ने प्राची की फोटो लगाकर विज्ञापन दिया तो इस पर तमाम लोगों ने इसे मार्केटिंग का नया फंडा बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब माता-पिता ने सरकार से ऐसी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मुंबई की एक शेविंग कंपनी ने एक अखबार में प्राची की फोटो लगा हुआ एक विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन में कंपनी ने लिखा है कि वो आज आपके बालों को ट्रोल कर रहे हैं वे कल आपके एआईआर (रैंक) की सराहना करेंगे। इसके अलावा कंपनी ने इस विज्ञापन में नीचे छोटे अक्षरों में ये भी लिखा है कि हमें उम्मीद है कि आप कभी भी हमारे रेंजर का उपयोग करने के लिए तंग नहीं होंगे। इसके बाद इस मार्केटिंग स्ट्रेटजी को लोग मौके को भुनाने की योजना बताकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। प्राची निगम के पिता चंद्र प्रकाश निगम ने कहा ऐसी कंपनियों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये आज ही मुझे जानकारी मिली है। इस पर एक्शन जरूर लेंगे। वहीं प्राची निगम की माता ममता निगम ने सरकार से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed