{"_id":"644b9a8bf7b9f6083100f613","slug":"sitapur-news-dead-bodies-of-missing-lover-couple-found-in-canal-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News : नहर में मिले लापता प्रेमी युगल के शव, पर्स और मोबाइल मकान से सामने हाते में मिला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News : नहर में मिले लापता प्रेमी युगल के शव, पर्स और मोबाइल मकान से सामने हाते में मिला था
Fri, 28 Apr 2023 03:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:36 PM IST
सार
सीतापुर जिले में महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शारदा नहर में जफरपुर के पास प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रेमी युगल 25 अप्रैल की रात से लापता थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले में महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शारदा नहर में जफरपुर के पास प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रेमी युगल 25 अप्रैल की रात से लापता थे। गुरुवार रात लगभग एक बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव नहर से निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रमद्वारी गांव निवासी सुधीर (20) मजदूरी करता था और पिता के साथ खेती में भी सहयोग करता था। 25 अप्रैल की रात वह घर से बिना कुछ बताए चला गया था। उसका पर्स और मोबाइल गांव में ही मकान के सामने स्थित हाते में मिला था। उसी रात से गांव निवासी शिवंकी (18) भी लापता थी। दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे। गुरुवार शाम गांव के पास से निकली शारदा नहर के पास इन लोगों की चप्पले परिजनों को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कराई। रात लगभग एक बजे रमद्वारी से पांच किलोमीटर दूर जफरपुर के पास नहर में दोनों के शव मिले। पुलिस ने प्रेम प्रसंग में खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन