फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur News: Bike rider dies due to head injury due to collision with unknown vehicle in dense fog

Sitapur News : घने कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सिर में चोट लगने से गई जान

Sun, 29 Jan 2023 11:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 29 Jan 2023 11:38 AM IST
सार

शनिवार रात घर पहुंचने पर राकेश का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर राकेश अपनी बहन के यहां खानपुर जाने के लिए बाइक से निकला था। तंबौर मार्ग पर उत्कर्ष सेवा केंद्र के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Sitapur News: Bike rider dies due to head injury due to collision with unknown vehicle in dense fog
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर जिले में रेउसा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तंबौर मार्ग पर घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में आई गंभीर चोटों से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

रेउसा के पुरानी बस्ती वीआईपी नगर निवासी राकेश (40) अंडे बेचता था। शनिवार रात घर पहुंचने पर उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया ।इससे नाराज होकर राकेश अपनी बहन के यहां खानपुर जाने के लिए बाइक से निकला था। तंबौर मार्ग पर उत्कर्ष सेवा केंद्र के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed