फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur massacre: Ajit went to jail, but these 7 questions remained unresolved, how did the teacher become suc

सीतापुर हत्याकांड: अजीत तो गया जेल, पर अनसुलझे रह गए ये 7 सवाल, शिक्षक इतना पेशेवर हत्यारा कैसे बना?

Fri, 17 May 2024 06:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 17 May 2024 06:30 AM IST
सार

सीतापुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी जेल भेज दिया गया। आरोपी अजीत ने कुबूल भी कर लिया कि उसने ये हत्याएं क्यों और कैसी की हैं। पर ये 7 सवालों का जवाब अभी भी नहीं मिला है। 
 

विज्ञापन
Sitapur massacre: Ajit went to jail, but these 7 questions remained unresolved, how did the teacher become suc
पुलिस ने किया सीतापुर हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर हत्याकांड के रहस्य का पर्दाफाश हो गया है।  बृहस्पतिवार को आईजी रेंज तरुण गाबा ने एसपी चक्रेश मिश्र के साथ प्रेस वार्ता कर इस हत्याकांड के खुलासे का दावा किया। अमर उजाला ने बीते 13 मई के अंक में अजीत के कुबूलनामे की बात प्रकाशित की थी। आईजी रेंज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमर उजाला के इस खुलासे पर मुहर लगा दी। आईजी रेंज तरुण गाबा ने बताया कि अजीत ने मात्र 90 मिनट में ही छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लोगों को गुमराह करने के लिए एक कहानी बनाई। यही कहानी सबको बताई। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो अजीत से सख्ती से पूछताछ शुरू हुई। तब जाकर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी अजीत सिंह के विरुद्ध रामपुर मथुरा थाने में हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन


इस पूरी प्रकिया के बाद भी कुछ ऐसे सवाल रह गए हैं जिनका उत्तर पुलिस के पास नहीं है। ना ही अजीत से इस बारे में कोई बात की गई है। 

पल्हापुर हत्याकांड: अनसुलझे रह गये कई सवाल
- अजीत हृदयरोग से पीड़ित है। उसकी बाईपास सर्जरी हुई थी। ऐसे में अकेले एक हृदयरोगी इतनी जघन्य वारदात कैसे अंजाम दे सकता है।

- अजीत खुद को लंबे समय से अपमानित महसूस कर रहा था तो क्या अपनी पत्नी विभा को इस हत्याकांड की भनक नहीं लगने दी।

- अजीत के पिता वीरेंद्र सिंह के साथ ताऊ आरपी सिंह ने प्राॅपर्टी में धोखा किया था। अजीत की उनसे कोई अदावत कैसे नहीं थी। जबकि यह हत्याकांड प्राॅपर्टी और लोन की रकम के कारण हुआ।
विज्ञापन


- जिस ढंग से अनुराग को गोली मारी गई, यह किसी प्रोफेशनल किलर का तरीका लगता है। एक शिक्षक इस तरीके से गोली कैसे चला सकता है।

- पुलिस की थ्योरी के मुताबिक आला कत्ल अवैध तमंचा पिता वीरेंद्र सिंह का था। ऐसे में अजीत कारतूस कहां से लाया, इस दिशा में कोई जांच नहीं हुई।

- कुल केसीसी लोन की रकम 24 लाख बताई जा रही है। ऐसे में पिता की मौत के बाद अजीत पर मात्र एक तिहाई ऋण अदा करने का दबाव होता। अगर अनुराग या मां सावित्री यह रकम नहीं जमा करते तो इसमें अजीत का क्या नुकसान होता। बैंक तो सावित्री और अनुराग से शेष रकम की वसूली करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अजीत की पत्नी विभा घटना से ठीक पहले अपने बच्चों को मायके छोड़ आई थी। क्या उसे भनक लग गई थी कि कुछ बड़ा कांड होने वाला है।

सही दिशा में जांच चलती रहे...वरना ऊपर का दरवाजा खटखटाऊंगा
मृतक प्रियंका सिंह के भाई अंकित सिंह ने खुलासे पर अमर उजाला से विशेष बातचीत की। अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस ने अजीत को केवल हत्यारोपी बताया है। उसके साक्ष्य भी दिये हैं। इस बारे में मुझे लगातार विश्वास में लेकर जांच की जा रही है। हालांकि इसमें ताऊ आरपी सिंह की भूमिका की गहन जांच होनी चाहिए। अंकित का आरोप है कि जब ताऊ आरपी सिंह ने सामने तड़पते बच्चों को देखा तो अजीत से अस्पताल ले जाने के लिए क्यों नहीं कहा। वहीं, आरपी सिंह ने जिस इस हत्याकांड के दौरान बर्ताव रखा, वह संदेह के घेरे में है। पुलिस को यह देखना चाहिए कि प्रापर्टी से सबकी मौत के बाद लाभान्वित कौन हो रहा है। इस एंगल की गहनता से जांच होनी चाहिए। इतने बड़े घर में बच्चों को बचाने कोई नहीं आया, यह संदेह करने वाली बात है। मेरी प्राथमिकता है कि जघन्य हत्याकांड में शामिल कोई भी व्यक्ति छूटने न पाये। जो व्यक्ति अजीत की पैरवी करेगा, उसकी भूमिका की पड़ताल भी होनी चाहिए। पुलिस ने इसका आश्वासन भी दिया है। सही दिशा में जांच चलती रहे। हमारे दिये सारे बिंदुओं पर जांच होती रहे। वरना ऊपर का दरवाजा खटखटाऊंंगा।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed