फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Forest department captures tigress in Narni, experts from Katarnia succeed

Sitapur: नरनी में वन विभाग ने पकड़ी बाघिन, कतर्निया से आए विशेषज्ञों को मिली सफलता

Sun, 21 Sep 2025 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Sep 2025 01:28 AM IST
सार

सीतापुर के नरनी में वन विभाग की टीम ने बाघिन को पकड़ लिया है। कतर्निया से आए विशेषज्ञों को इसे पकड़ने में सफलता मिली। 

विज्ञापन
Sitapur: Forest department captures tigress in Narni, experts from Katarnia succeed
पिंजरे में कैद बाघिन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोली के नरनी में शनिवार देर रात कतर्निया से आए बायोलाजिस्ट की टीम ने एक बाघिन को ट्रेंकुलाइज करके पकड़ लिया है। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बाघिन को पकड़ने में सफलता मिली है। शनिवार रात उसे इलसिया स्थित वन विभाग के कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। रविवार सुबह मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन

बता दें कि महोली के नरनी गांव में बुधवार की रात पडवे का शिकार करने के बाद बाघिन लापता हो गई थी। शनिवार सुबह बाघिन को नरनी के पास गन्ने के खेत में लोकेट किया गया। बाघिन अपने दो शावकों और एक बाघ के साथ पुराने मचान से 200 मीटर दूर मिली। सूत्रों के अनुसार ड्रोन कैमरे में चारों वन्य जीवों की गतिविधियां रिकॉर्ड की गईं थी। इसके बाद डीएफओ ने रणनीति बनाकर काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

Sitapur: Forest department captures tigress in Narni, experts from Katarnia succeed
सीतापुर में वन विभाग की टीम ने बाघिन को पकड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
40 टीमों के साथ डीएफओ व बायोलाजिस्ट ने संभाला मोर्चा
वन विभाग को जैसे ही एक ही खेत में चार बाघों की मौजूदगी की पुष्टि हुई। तत्काल कर्तनिया से एक विशेषज्ञ बुलाया गया। विशेषज्ञों की टीम ने ड्रोन से बाघों का पता लगाया। शनिवार रात 9 बजे से डीएफओ नवीन खंडेलवाल टीम के साथ जेसीबी में बाघिन के ठिकाने तक पहुंचे। 30 मिनट के प्रयास के बाद भी बाघों को ट्रैंकुलाइज नहीं किया जा सका। इसके बाद पचकारे बाबा के पास नया मचान बनाया गया। यहां पर टीम ने बैठकर बाघिन के मूवमेंट का इंतजार किया। 

Sitapur: Forest department captures tigress in Narni, experts from Katarnia succeed
सीतापुर में बाघिन को पकड़ने वाली टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब रात सवा ग्यारह बजे बाघिन ने हलचल की। विशेषज्ञों ने सही मौका देखकर बाघिन पर ट्रकुलाईजर गन से डार्ट फायर किया। बाघिन करीब 100 मीटर दौड़कर बेहोश हो गई। इसके बाद आधे घण्टे के अंदर एक ट्रैक्टर-ट्राली पर तैयार पिंजरे में उसे कैद किया गया। कुल 40 लोगों की टीम ने  कार्रवाई की है। डीएफओ नवीन खंडेलवाल के अनुसार, अनुकूल परिस्थितियों में अन्य बाघों को ट्रैंकुलाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed