{"_id":"6a0b250c63c884e3630936f7","slug":"sitapur-drunk-father-rapes-daughter-arrested-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शराबी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को किया कलंकित, युवक ने अपनी ही पुत्री के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शराबी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को किया कलंकित, युवक ने अपनी ही पुत्री के साथ किया दुष्कर्म
Mon, 18 May 2026 08:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, (कमलापुर) सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, (कमलापुर) सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 18 May 2026 08:11 PM IST
सार
सीतापुर के कमलापुर इलाके में हुई एक घटना ने पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित कर दिया। नशे की हालत में एक युवक ने गन्ने के खेत में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमलापुर इलाके के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। रविवार को एक युवक ने अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एक गांव की महिला के अनुसार उनका पति नशे का आदी है। वह रविवार को अपनी 13 वर्षीय पुत्री को उनकी बुआ के घर से वापस लेने गया था। आरोप है कि वापस आते समय युवक ने नशे की हालत में अपनी पुत्री को डराया, फिर गन्ने के खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद किशोरी अपने घर आ गई।
विज्ञापन
महिला ने जब अपनी पुत्री के शरीर पर खरोंचों के निशान देखे तो इसका कारण पूछा। इस पर पीड़िता ने सारी घटना बता दी। इंस्पेक्टर इतुल चौधरी के अनुसार रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली थी। तहरीर के आधार पर पिता को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं पीड़िता का भी मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
पूर्व में भी हो चुकी है घटनाएं, आरोपी को हुई थी फांसी की सजा
पूर्व में भी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लहरपुर में पिछले वर्ष ही पिता ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इसके अलावा पिसावां में भी एक युवक ने अपनी मानसिक रूप से कमजोर पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि ऐसे मामलों में कोर्ट का रुख भी सख्त देखा गया है। वर्ष 2020 में एक युवक ने अपनी पुत्री का रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में 2023 में कोर्ट ने आरोपी पिता को फांसी की सजा सुनाई थी।