{"_id":"58cc1d7f4f1c1b2d5a32a8c0","slug":"sitapur-city-smart-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द चमकेगा शहर, हटेंगे अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द चमकेगा शहर, हटेंगे अवैध कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को जल्द सजाया संवारा जाएगा। इसके लिए यहां के प्रमुख मार्गों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। यही नहीं सड़कों पर खड़े होने वाले ठेले व खोमचे भी हटेंगे। उनके लिए एक अलग जोन बनेगा।
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर में खाली जमीनों पर दोपहिया-चौपाहिया वाहनों के लिए पार्किंग भी बनेंगी। शहर को सुव्यवस्थित तरीके से बसाने को शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेपी गुप्ता ने शहर का मुआयना कर हकीकत भी देखी।
प्रशासन शहर के गांधी पड़ाव पर पार्किंग का निर्माण कराएगा। ताकि वाहन चालक अपने वाहनों को तय पार्किंग स्थल पर खड़ा कर सकें। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों से गांधी पड़ाव के पीछे खाली पड़ी भूमि पर वाहनों को पार करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
वहीं राजा कॉलेज मैदान के बाहर जमीन को कब्जेदारों से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए वहां पर अभियान चलाकर कब्जे हटाए जाएंगे। मालूम हो राजा कॉलेज मैदान के बाहर कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने कब्जा कर रखा है। ये लोग आवास आवंटन के बाद भी यहां व्यवसाय कर रात्रि विश्राम करते हैं। इससे रात्रि में जहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, वहीं शहर का यह प्रमुख संकरा हो गया है।
ओवरब्रिज के नीचे लगेंगे ठेले
लालबाग से घंटाघर मार्ग पर अब कोई ठेले व खोमचे नहीं लग पाएंगे। इस मार्ग को पूरी तरह से खाली कराया जाएगा। लालबाग सहित गांधी पड़ाव पर लगने वाले सभी ठेले व खोमचे जेल रोड पर ओवरब्रिज के नीचे लगेंगे। इस पर तेजी से कार्य भी शुरू कर दिया है। पालिका प्रशासन ओवरब्रिज के नीचे क्रमवार ठेलों की जगह निर्धारित करेगा, जिससे किसी तरह का विवाद भी न हों।