{"_id":"5728edc94f1c1bf4505cce65","slug":"sitapur-aishbagh-passenger-will-be-canceled-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज निरस्त रहेगी ऐशबाग सीतापुर पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज निरस्त रहेगी ऐशबाग सीतापुर पैसेंजर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर रेलवे के सीतापुर-मैलानी रेल खंड के मरम्मत के चलते चार और सात मई को ट्रैक पांच घंटे बंद रहेगा। इस अवधि में एक ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं। जबकि कई ट्रेनों का समय बदल दिया गया है। ऐशबाग वाया सीतापुर होते हुए पीलीभीत मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदलने का कार्य जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
इन्हीं कवायदों के बीच सीतापुर-मैलानी रेल खंड के रजागंज, गोला प्रखंड पर चार और सात मई को इंजीनियरिंग कार्य के चलते पांच घंटे ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत के चलते ऐशबाग-सीतापुर पैसेंजर निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
जबकि ऐशबाग-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन एक घंटे देरी से चलेगी। यह ट्रेन 3:10 के स्थान पर 4:10 बजे ऐशबाग से चलाई जाएगी तथा एक घंटा ऐशबाग-रजागंज के मध्य नियंत्रित होगी। इसी प्रकार तिकुनिया-ऐशबाग पैसेंजर ट्रेन भी एक घंटा विलंब से चलेगी। 50 मिनट तिकुनिया-गोला के मध्य नियंत्रित होगी।
विज्ञापन