फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sir...the bully is not allowing the sugarcane crop to be harvested.

Sitapur News: साहब...गन्ने की फसल नहीं काटने दे रहा दबंग

Sat, 25 Oct 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sir...the bully is not allowing the sugarcane crop to be harvested.
सीतापुर। खैराबाद में हुए थाना समाधान दिवस में शनिवार को ग्राम पंचायत उनसिया के मजरा भद्रीपुरवा निवासी बृजलाल ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि साहब... हमारे खेत में लगी गन्ने की फसल को दबंग काटने नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम न्यायिक सदर अभिनव यादव व सीओ सिटी आईपीएस विनायक गोपाल भोसले से पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 29 मई को गोमती नगर लखनऊ निवासी सीमा यादव से अपनी पत्नी सोनेश्वरी के नाम जमीन खरीदी थी। जिसका दाखिल खारिज भी हो गया है। इस समय उसमें गन्ना खड़ा है।
विज्ञापन

उनसिया गांव निवासी गिरीश गन्ने की फसल काटने नहीं दे रहा है। इस पर एसडीएम न्यायिक सदर अभिनव यादव व आईपीएस विनायक भोंसले ने कार्रवाई के आदेश दिए। इसी तरह जिले भर में थानों पर शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। वहीं, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने अपने मातहतों के साथ कोतवाली देहात में शिकायतें सुनीं। उन्होंने शिकायतों व समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ‎‎
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-1
सहन की जमीन पर पड़ोसी कर रहे कब्जा
महोली के किशुनापुर निवासी राजकुमारी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि भूमि गाटा संख्या 689 पर उन्होंने अपना मकान बना रखा है। मकान के सहन पर पड़ोसी सुनील व उनकी मां शांति जबरन कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट पर अमादा हैं। पूर्व में हुए थाना दिवस में शिकायती पत्र दिया था, जिस पर कार्रवाई न होने से विपक्षी आए दिन गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

केस-2

ससुरालीजनों ने घर से भगाया
लहरपुर के दोस्तपुर टकेला निवासी सोमती देवी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ससुरालीजनों ने सात दिन पहले उसे घर से भगा दिया। वह अपनी दो लड़कियों के साथ अपने मायके गंगादीन पुरवा में रह रही है। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव ने शिकायतें सुनीं। आठ शिकायतों में से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को राजस्व व पुलिस कर्मियों को सौंपकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

केस-3
सिधौली कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी राखी वर्मा ने की। इस दौरान तीन प्रार्थनापत्र आए, जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी बलवंत शाही, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।

केस-4
सकरन में तहसीलदार उमाशंकर की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल पांच शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। सभी शिकायती पत्रों को संबंधित लेखपालों को निस्तारण के लिए दे दिया गया। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र सहित क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


केस-5
हरगांव थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस में नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल सात शिकायतें आईं, जिसमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। नायब तहसीलदार ने शेष शिकायतों को अगले थाना दिवस तक प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, कानूनगो सदर सुशील त्रिपाठी सहित लेखपाल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed