{"_id":"a8da1eaf43f5cd83c1a596c742a0bf79","slug":"showed-strength-in-wrestling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीता इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में विभिन्न भार वर्गों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में एक दर्जन छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 44 किलो भार में मोहम्मद उस्मान प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
जबकि 50 किलो में प्रशांत सिंह, 60 किलो में दीपेंद्र कुमार, 53 किलो में प्रवीन प्रताप, 52 किलो में दीक्षा मिश्रा, 48 किलो में आयुषी वर्मा, 42 किलो में अरुण कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। महेंद्र कुमार शास्त्री मेमोरियल रामपुर मथुरा के मधुकर ने कुश्ती 35 किलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बृजेश ने 32 किलो, अवधेश ने 45 किलो भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। 32 किलो भार वर्ग की कुश्ती में अनिल पाल द्वितीय स्थान पर रहे। 49 किलो में पंकज कुमार, 58 किलो में रामादल, 55 में अमन वर्मा तथा 49 में जानिशा खातून दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
सभी विजेता प्रतिभागियों का स्वागत संस्था के प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी, अम्ब्रीश आझा, मिथिलेश वाजपेयी, अनंत रत्नम, आरजे वर्मा, अखिलेश दुबे आदि ने किया।