फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   shot himself by firing on daughter and sister-in-law

बेटी और साली पर फायर कर खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 22 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
shot himself by firing on daughter and sister-in-law
पिसावां के मूड़ाकला गांव में हुई वारदात के बाद घर के बाहर मौजूद पुलिस व भीड़। - संवाद - फोटो : SITAPUR
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। ससुराल गए एक युवक ने अपनी बेटी और साली को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। इससे युवक की मौत हो गई। बेटी और साली गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। युवक शाहजहांपुर का निवासी था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के थाना आरसी मिशन इलाके के सरांय काइयां निवासी राजकमल गुप्ता (45) की ससुराल पिसावां इलाके के मूड़ाकला गांव में पूर्व प्रधान रामरतन के घर है। रामरतन उसके ससुर हैं। राजकमल की पत्नी और बेटी काफी दिनों से मायके में ही थी। रविवार को युवक अपने ससुराल आया था। वहां पर वह घर की दूसरी मंजिल पर था। उसने अपनी बेटी मोहिनी (17) से पैन कार्ड मांगा।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ कहासुनी हुई और उसने बेटी को अवैध असलहे से गोली मार दी। गोली लगते ही किशोरी मौके पर लहूलुहान होकर गिर गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर युवक की साली वंदना (22) पहुंची। आरोप है कि राजकमल ने उसे भी गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गई। बेटी और साली को गोली मारने के बाद घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी मौके से भागकर कमरे में पहुंच गया, जहां उसने कमरे का दरवाजा बंद करके खुद को भी गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लगातार कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घायल अवस्था में मोहिनी और वंदना को पिसावां सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पिसावां पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की वजह क्या है, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बताया कि ससुर ने तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि उनका दामाद रविवार को घर आया था। बेटी से पैन कार्ड मांगा। इसके बाद कुछ बात हुई और गोली चलाने लगा। एसओ का कहना है कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
पुलिस को चार खोखे बरामद हुए हैं। राजकमल ने खुद को दो गोलियां मारी हैं। एक-एक गोली बेटी और साली को मारी है। ऐसे में युवक द्वारा दो गोली मारे जाने को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है।
फरवरी में पीले होने हैं वंदना के हाथ
जीजा के हाथों चली गोली से घायल हुई वंदना की शादी तय हो चुकी है। फरवरी में विवाह होना है। गोली लगने से उसके घायल होने की सूचना जैसे ही उसकी होने वाली ससुराल पहुंची, तो वहां भी कोहराम मच गया। लोग हैरान, परेशान हो गए। बताते हैं कि कई लोगों ने फोन कर उसका हालचाल लिया है। फायरिंग में घायल हुई मृतक की बेटी और साली की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। पिसावां सीएचसी के डॉक्टरों का कहना है कि मोहिनी के पेट में गोली लगी है। वंदना के सिर में गोली लगी है। वंदना की हालत कुछ स्थिर बताई जा रही है।
एसपी ने मौके पर पहुंच की जांच
पिसावां के मूड़ाकला गांव में हुई घटना की सूचना मिलते ही एसपी आरपी सिंह, एएसपी, सीओ मौके पर पहुंचे। कप्तान ने मामले की जांच की। घटना के सिलसिले में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए। मौके पर पिसावां, महोली, मिश्रिख, रामकोट, संदना थाने की पुलिस मौजूद रही।
प्रॉपर्टी और प्रेम संबंध के एंगल पर हो रही जांच
पूर्व प्रधान रामरतन गुप्ता के कोई बेटा नहीं था। उनकी चार बेटियां हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी भी प्रधान रह चुकी है। चौथी बेटी की शादी होनी बाकी है। ऐसे में घटना को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो दो पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। प्रॉपटी के एंगल पर जांच हो रही हैं। प्रेम संबंध को भी लेकर जांच की जा रही है, लेकिन अभी पुलिस इस पर कुछ खुलकर नहीं बोल रही है।

नहीं भागती पत्नी तो मार देता गोली
राजकमल गुप्ता के सिर पर खून सवार हो चुका था। बेटी को गोली मारने के बाद वह पत्नी को मारने वाला था, लेकिन बताते हैं कि बेटी को गोली लगते ही उसकी मां मौके से जान बचाकर भाग निकली। अगर वह मौके से नहीं भागती तो उसे भी गोली मार देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed