{"_id":"617f01cf02e38b58e70d9edb","slug":"shop-caught-fire-soldier-scorched-sitapur-news-lko602648649","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, सिपाही झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग, सिपाही झुलसा
विज्ञापन
सीतापुर में लालबाग स्थित पुरानी दरी मंडी में दुकान में साट सर्किट से आग लगने के बाद ताला तोड़ते प?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में रविवार देर शाम लालबाग बाजार में एक बंद दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दुकान से आग की लपटें उठती देख लोगों को जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में एक सिपाही झुलस गया है। आग लगने से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।
शहर कोतवाली इलाके में लालबाग बाजार के अंदर सराफा मार्केट के बाएं ओर जोशी टोला निवासी नईम की ऊन की दुकान है। बताया जाता है कि रविवार होने की वजह से दुकान बंद थी। शाम के समय अचानक दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देख सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर शहर कोतवाल टीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
कोतवाल पुलिस बल के साथ बंद दुकान को खोलने का प्रयास कर रहे थे। दुकान में ताला पड़ा था, इसलिए खोलने में देर लगी, इससे आग और भड़क गई। उधर, सूचना पाकर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल ने पुलिस बल की मदद से काफी प्रयास के बाद शटर को तोड़कर उठा सके, इस बीच आग की थपेड़े की चपेट में आकर मंडी चौकी पर तैनात सिपाही प्रशांत सिंह झुलस गया।
विज्ञापन
हालांकि, उसकी हालत सामान्य है। शटर उठने के बाद कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। जांच की जा रही है।