फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven villages on the target of the river due to rising water level

जलस्तर बढ़ने से नदी के निशाने पर सात गांव

Tue, 20 Jul 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seven villages on the target of the river due to rising water level
सोमवार को हुई बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
रेउसा/सीतापुर। तराई इलाके में शारदा व सरयू का जलस्तर बढ़ने से सात गांव नदी के निशाने पर आ गए हैं। इन गांवों के करीब पानी पहुंच गया है। इससे यहां की करीब 10 हजार आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई हैं। वे घर तोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। जलस्तर बढ़ने से सौ बीघा जमीन कट गई है। तहसीलदार ने गांवों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को अलर्ट करते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की।
विज्ञापन

बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी ने धीरे-धीरे कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार को दोनों नदियों का अचानक जलस्तर बढ़ गया है। इसकी वजह से सात गांव कटान के मुहाने पर आ गए हैं। इन गांवों के अंदर पानी नहीं पहुंचा है लेकिन गांव के करीब पानी आ गया है। जटपुरवा, पासिनपुरवा, फौजदारपुरवा, म्योढ़ी छोलहा, लोधनपुरवा, दर्जिनरेती व चौकीपुरवा में महज आठ से 10 मीटर की दूरी पर पानी पहुंच गया है। इससे यहां की करीब 10 हजार आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीण दिन-रात जागकर पानी पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीण पलायन की तैयारी कर रहे हैं। पासिनपुरवा के रामजीवन ने सोमवार को पक्का मकान तोड़ दिया। ईंटा व अन्य सामान लेकर वह पलायन कर गए है। इसी प्रकार अन्य चार परिवार भी सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि अब बरसात शुरू हो गई है। इससे कभी भी जलस्तर में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ही हम लोग गांव छोड़कर चले जाएंगे। तहसील प्रशासन ने इन गांवों का भ्रमण करके वहां के हालात देखे। ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। पानी बढ़ने से इन गांवों के किनारे की करीब सौ बीघा जमीन कटान में समा गई।
ग्रामीणों को किया अलर्ट
बैराजों से छोड़े गए पानी की तहसील प्रशासन को जानकारी मिली थी। इस पर तहसीलदार बिसवां अभिचल प्रताप सिंह रात एक बजे फौजदारपुरवा गांव पहुंचे। वहां लेखपालों की लगाई गई ड्यूटी को परखा। सभी लेखपाल गांव में मौजूद मिले। उन्होंने टार्च की रोशनी में जलस्तर को देखा। उसके बाद अन्य प्रभावित गांवों में जाकर लेखपालों की ड्यूटी का सत्यापन किया। जिसमें सभी मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए मिले।

नदियों का जलस्तर बढ़ा है। कई गांवों के करीब में पानी पहुंच गया है। अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं है। फिर भी पानी पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है।
- अभिचल प्रताप सिंह, तहसीलदार बिसवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed