फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven teams of the central zone showed their strength

Sitapur News: मध्य जोन की सात टीमों ने दिखाया दमखम

Mon, 15 Sep 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Seven teams of the central zone showed their strength
सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी के एसाल्ट मैदान पर सोमवार से पांच दिवसीय 26वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन शूटिंग स्पोर्ट्स एवं राइफल, रिवॉल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन 11वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रवि कुमार ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन की 7 टीम, 2वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और मेजबान 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

इस दौरान पहले दिन डकैती की वारदात पर रिस्पांस टाइम को चेेेक किया गया। ये प्रतियोगिताएं 19 सितंबर तक चलेंगी। इस मौके पर सैन्य सहायक आनंद कुमार ओझा, शिविरपाल राघवेंद्र, प्रतिसार निरीक्षक अनिल कुमार, सीसी मुशीर अहमद, सहायक शिविरपाल अरविंद सिंह यादव, सूबेदार सैन्य सहायक अरविंद सिंह व सभी वाहिनी से आए टीम मैनेजर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय वाहिनी पीएसी में अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी रामकृष्ण स्वर्णकार ने भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के मध्य फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed