फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven places fire, 14 million loss

सात जगहों में लगी आग 14 लाख का नुकसान

Fri, 13 Nov 2015 10:40 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
जिले में महमूदाबाद की दि किसान सहकारी चीनी मिल की बगास के अलावा बिसवां, इमलिया सुल्तानपुर, अटरिया, रामपुर मथुरा, लहरपुर आदि क्षेत्रों में छह जगहों में आग लगने से करीब चौदह लाख रुपए का नुकसान हो गया। कहीं दमकल टीम तो कहीं स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया है। संबंधित तहसीलों को घटना की सूचनाएं दे दी गई हैं।
विज्ञापन



दि किसान सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद में रखी बगास में आग लगने से करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग को सिधौली, बिसवां, महमूदाबाद के दमकलकर्मियों के साथ मिल के दो सैकड़ा कर्मचारियों ने करीब 10 घंटे के अथक परिश्रम बाद काबू किया। दि किसान सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद के कारखाने के एक हिस्से में 25 हजार बगास की गांठें रखी गई थीं।
विज्ञापन



मिल के चीफ केमिस्ट बीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जली हुई बगास की कीमत करीब 10 लाख रुपये थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दोपहर लंच के समय चीफ केमिस्ट के टाइपिस्ट मोहन सिंह जब बगास की ओर से गुजरे तो बगास से धुआं निकलता देखा। इसकी जानकारी मोहन सिंह ने अन्य कर्मचारियों को दी। सूचना पाकर कोतवाल डीके शाही के अलावा महमूदाबाद, बिसवां, सिधौली की दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने के उपाय शुरू किए। करीब दस घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकठा निवासी रामभज की साइकिल पार्ट्स की दुकान रामपुर मथुरा चौराहे पर है। बीती गुरुवार की शाम रामभज दुकान में दीपक जलाकर दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात पड़ोसी दुकानदार आरिफ टेलर्स ने रामभज को सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लग गई है। रामभज जब तक दुकान पर पहुंचा, तब तक करीब अस्सी हजार की कीमत के साइकिल पार्ट्स, टायर, ट्यूब जलकर राख हो गए।

अटरिया के नईबस्ती निवासी कुलदीप के किराना गोदाम में आग लगने से पचास हजार का नुकसान हो गया। इसी तरह इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के हेमपुर गांव निवासी इंद्रविक्रम सिंह के यहां आग लगने से घरेलू संपत्ति, कागजात सहित करीब ढाई लाख का नुकसान हो गया। रेउसा के भरथा गांव निवासी चेतराम के यहां आग लगने से तीन हजार रुपये की संपत्ति राख हो गई।


इसी तरह लहरपुर क्षेत्र के अकबरपुर निवासी कौशल के तालगांव क्षेत्र के कलाबहादुरपुर गांव स्थित खेत में आग लग गई जिससे पचास हजार का गन्ना जल गया। इसी तरह बिसवां क्षेत्र के परसेहरा निवासी हरिनाथ व महेश के घरों में आग लगने से करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना संबंधित क्षेत्र की तहसील को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed