फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   seven Lakhs cash stolen from ATM

शहर में एटीएम से दिनदहाड़े सात लाख कैश चोरी

Sun, 23 Jun 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
seven Lakhs cash stolen from ATM
सीतापुर। शहर के मन्नी चौराहे के पास रविवार को दिनदहाड़े एक प्राइवेट कंपनी के एटीएम से चोरों ने करीब सात लाख कैश पार कर दिया। सूचना पर एसपी एलआर कुमार, क्राइम ब्रांच व डॉग स्क्वॉयड टीम ने मौके पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने कंपनी से जुड़े कुछ कर्मियों को भी बुला कर बैठाया है। पूछताछ की जा रही है। एसपी का कहना है कि केस दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
शहर के मन्नी चौराहे के पास हुज्जाज मार्केट के सामने एक निजी कंपनी का एटीएम लगा है। इस एटीएम में 20 जून को सात लाख रुपये भरे गए थे। कैश भरने से पहले भी उसमें करीब 70 हजार से अधिक रुपये थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम छह बजे तक इस एटीएम में सात लाख 17 हजार 500 रुपये थे। रविवार दोपहर बाद कंपनी के लोगों ने जांच पड़ताल के दौरान देखा कि एटीएम का कैश बाक्स खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम में छेड़छाड़ हुई है। कैश गायब है। इस पर कंपनी के कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े एटीएम से सात लाख कैश गायब होने की खबर से पुलिस के पसीने छूट गए।
कोतवाली पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचने के साथ ही आला अफसरों को जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की।
पता चला कि एटीएम के लॉक कोड में छेड़छाड़ कर कैश पार कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कंपनी की ओर से खीरी के मितौली निवासी सूरज व हिमांशु कैश भरने का काम करते हैं, जबकि संतशरण मरम्मत का काम देखता था।
यहां पर इमलिया सुल्तानपुर इलाके का अभिषेक तिवारी चौकीदार था। पुलिस के मुताबिक चोरों ने किसी तरह एटीएम के पासवर्ड में छेड़छाड़ कर उसे खोल लिया और कैश गायब कर दिया।
जबकि यह पासवर्ड सिर्फ कैश भरने वालों व कर्मचारियों को ही पता होता है। इसको देखते हुए पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने कंपनी से जुड़े कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने में बैठा रखा है।

आरोपी जल्द दबोचे जाएंगे
मन्नी चौराहे के पास एटीएम से सात लाख कैश गायब हुआ है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- एलआर कुमार, एसपी
एटीएम लूटने की पहले भी हो चुकी घटनाएं
सीतापुर में एटीएम से कैश गायब होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी कई बार एटीएम से कैश गायब करने के प्रयास किए जा चुके हैं।
जिले के मछरेहटा इलाके में जनवरी में चोरों ने बीहट गांव में लगे एक प्राइवेट बैंक के एटीएम से 15 लाख 69 हजार रुपये पार कर दिए थे।
लहरपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को काट कर लूट का प्रयास किया गया था। बिसवां के सांडा में पुलिस चौकी के करीब स्थित एक एटीएम से चोरी का प्रयास किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed