फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Set fire to the mobile store

मोबाइल की दुकान में लगाई आग

Fri, 01 Jan 2016 11:09 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में कार सवार दबंगों ने मामूली बात पर एक दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान में रखे कंप्यूटर, मोबाइल फोन व अन्य सामान जलकर खाक हो गए। दुकान स्वामी ने तीन लाख रुपये कीमत के नुकसान का की बात कही है।
विज्ञापन


वहीं कार सवार लोगों में दो लोगों की पहचान करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। शहर के ग्राम नैपालापुर निवासी अजय कुमार की नैपालापुर चौराहे के निकट सीतापुर-लखीमपुर मार्ग के किनारे मोबाइल की दुकान है।
विज्ञापन


गुरुवार रात नशे में धुत कार सवार कई लोग दुकान के सामने पहुंचे। यहां पर कार रोक कर हंगामा काटना शुरू कर दिया। दुकान स्वामी ने विरोध जताया तो उसे धमकाने के साथ दुकान को आग के हवाले कर देने की धमकी देने लगे। विवाद न बढ़ने पाए, इस वजह से दुकान स्वामी दुकान में ताला लगाकर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कार सवार दबंगों ने दुकान में आग लगा दी। खबर मिलते ही दुकान स्वामी मौके पर पहुंचा तो दबंग भाग निकले। थोड़ी ही देर में दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा और उसने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखी करीब 25 हजार की नकदी, कंप्यूटर, इनर्वटर, फोटोकॉपी मशीन आदि सामान जलकर राख हो गया था।


दुकान स्वामी के मुताबिक घटना में करीब 3 लाख रुपयों से अधिक का सामान जलकर राख हुआ है। दुकान स्वामी ने कार सवार दो व्यक्तियों की पहचान कर कई अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed