फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   See the election results on cell phones

सेलफोन पर मिलेंगे चुनावी नतीजे

Sun, 15 Nov 2015 10:32 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रधानी और ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे इस बार सेलफोन पर मिलेंगे। यह सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रशासन उम्मीदवारों समेत उनके प्रस्तावकों के मोबाइल नंबर संकलित करने में जुटा है, हालांकि आयोग ने यह व्यवस्था डीडीसी व बीडीसी के चुनाव में की थी। पर उम्मीदवारों को ये सहूलियत मिल नहीं पाई थी। ऐसे में अब पिछले चुनाव की खामियों को दुरुस्त करने के पांचों ब्लॉको के आरओ व एआरओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



इस बार प्रधान व पंच पदों के चुनाव परिणाम की घोषणा प्रत्याशी के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराने के मामले में खास एहितियात बरती जा रही है। सभी आरओ व एआरओ से कहा गया कि नामांकन के दौरान प्रत्याशी का सही मोबाइल नंबर अवश्य ले लिया जाएगा जिससे कि आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना का नतीजा एसएमएस के माध्यम से दिया जा सके। वहीं प्रधानी के चुनाव में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों में बदलाव की भी कवायद शुरू हो गई है। आरक्षण की स्थिति भी संवेदनशीलता को निर्धारित करने में आधार बनेगी। प्रशासन व पुलिस महकमा संभावित दावेदारों का ब्योरा बनाने में जुटा है, वहीं एसडीएम ने लेखपालों को भी इस काम में लगाया है। झगड़े की आशंका वाले मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के उपाय बढ़ाए जाएंगे। पंचायत में सत्ताधारी सपा के साथ ही बसपा, कांग्रेस व भाजपा के तमाम नेता व उनके परिवारीजन चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में लगे हैं। मछरेहटा व मिश्रिख विकास खंड में दो दिन तक नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान कई राजनीतिक चेहरे नजर आए, जिससे प्रधानी का चुनाव भी सियासी रंग से रंगने से अछूता नहीं रहा है। कई नेताओं के रिश्तेदार भी प्रधान बनने को प्रचार में जुट गए हैं। ऐसे में नेताओं की प्रतिष्ठा भी कई ग्राम पंचायतों में दांव पर लगेगी, इसलिए चुनावी तापमान गरमा गया है।
विज्ञापन



अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में ऐसे ही मतदान केंद्रों को चिह्नित किया जा रहा है जहां झगड़े की आशंका है। बीते चुनाव में जिन मतदान केंद्रों पर हिंसा हुई थी उन्हें भी निशाने पर रखा गया है। संभावित खतरे वाले केंद्रों के बाबत लेखपालों, सचिवों, चौकीदारों, रोजगार सेवकों समेत अन्य सरकारी महकमे से जुड़े स्टाफ की मदद ली जा रही है। इसके बाद संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की सूची फाइनल कर दी जाएगी। पिसावां, गोंदलामऊ, सिधौली ब्लॉक पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, प्रधान पद का चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी को जीतने की सूचना एसएमएस से भी मिलेगी। आयोग  ने पत्र में बताया कि चुनाव आयोग की ओर से विजयी प्रत्याशी को एसएमएस से चुनाव परिणाम की सूचना मुहैया कराई जाएगी। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से नामांकन दाखिल करते समय उनके मोबाइल नंबर दर्ज कराने को कहा गया है। निर्देश दिए गए कि मतगणना केंद्र पर पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर, ऑपरेटर तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed