फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Scuffle between sons and nephews of Misrikh MLA

मिश्रिख विधायक के पुत्रों व भतीजों में हाथापाई

Wed, 17 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between sons and nephews of Misrikh MLA
सीतापुर। मिश्रिख विधायक और उनके बड़े भाई की पत्नी के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। शहर के रोटी गोदाम पर प्लाट पर कब्जे को लेकर विधायक और उनकी भाभी मिश्रिख नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्रों के बीच विवाद हो गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव के बड़े भाई जानकी की पत्नी सरला भार्गव मिश्रिख नगर पालिका की अध्यक्ष हैं। उनके अध्यक्ष बनने के बाद से ही परिवार के बीच तनातनी चली आ रही थी। ये जगजाहिर है। लेकिन अब परिवार के बीच का विवाद सड़क पर आ गया है। विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इसमें मिश्रिख विधायक के बेटे अजय, विजय और सरला भार्गव के बेटे नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक होती दिख रही है। वीडियो में हाथापाई भी होती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला खासा चर्चा में आ गया है। शहर के रोटी गोदाम में पांच हजार स्क्वॉयर फिट का प्लाट है। जिसमें विधायक और उनके भाई आधे-आधे के हिस्सेदार हैं। विधायक की भाभी ने दो हजार स्क्वॉयर फिट पर मकान बनवा लिया है। जबकि पांच सौ स्क्वॉयर फिट की जमीन खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विधायक रामकृष्ण का ढाई हजार स्क्वॉयर फिट का प्लाट खाली पड़ा है। जानकार बताते हैं कि विधायक यहां पर टावर लगवाने के प्रयास में थे। इसलिए गिट्टी उतरवाई थी। इसी को लेकर दूसरे पक्ष ने एतराज जताया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद मौके पर विवाद के हालात बने। विवाद के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और फिर उसे वायरल कर दिया है। पुलिस इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार का मामला है।
विवाद की जानकारी नहीं
रोटीगोदाम में हमारा प्लाट पड़ा है। उस पर टावर लगवाना था। मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की थी कि सरला भार्गव व उनके परिवार के लोग प्लाट पर कब्जा कर जानवर बांधकर गंदगी कर रहे हैं। इसी बात की सूचना पर अजय और विजय गए थे। विवाद की जानकारी नहीं है।
- रामकृष्ण भार्गव, मिश्रिख विधायक
मेरे साथ ऐसा तो आम जनता का क्या हाल होगा...
मैं सभी को विधायक रामकृष्ण भार्गव के पुत्रों अजय व विजय का असली चेहरा दिखाना चाहती हूं कि किस कदर सत्ता का घमंड इनके सिर पर सवार है। साक्ष्य के रूप में यह वीडियो आप सभी से साझा कर रही हूं। इसमें विधायक के पुत्रों द्वारा 20 गुंडों व और दो गनरों के साथ मुझे एवं मेरे बच्चों को मारा व धमकाया गया है।

मैं भी भाजपा से निर्वाचित जनप्रतिनिधि हूं। जब मेरे साथ यह हो रहा है तो आम जनता का क्या हाल होगा। योगी जी बताइए क्या यही तरीका है, महिलाओं एवं उनके परिवार का सम्मान सुरक्षित रखने का।
- सरला भार्गव, मिश्रिख नपा अध्यक्ष, फेसबुक पर वीडियो के साथ की पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed